बिगिनर हैं तो ब्लश लगाते समय रखें इन बातों का ख्याल, दिखेंगी खूबसूरत

मेकअप करना हम सभी पसंद करते हैं और एक-एक स्टेप को सही तरीके से फॉलो करके अपनी पसंद का लुक भी क्रिएट करते हैं। वहीं बात जब एक बिगिनर की आती है तो मेकअप करते समय कई तरह के सवाल मन में आना निश्चित होता है। वहीं जल्दबाजी के कारण भी हम कई तरीके की मेकअप मिस्टेक्स कर देते हैं, जिसकी वजह से हमारा पूरा लुक खराब हो जाता है।
अक्सर हम जैसे मेकअप बिगिनर्स चेहरे पर ब्लश लगाते समय कई तरह की गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से मेकअप करने के बाद चेहरा खूबसूरत दिखने की जगह खराब नजर आ सकता है। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ मेकअप ब्लश से जुड़ी कुछ बातें जो बिगिनर्स के लिए बेहद खास है। साथ ही मेकअप से जुड़े कुछ खास टिप्स ताकि आपका लुक नजर आए खूबसूरत और फ्लॉलेस।
किस तरह चुनें ब्लश का सही शेड?
आजकल मार्केट में हर तरह के प्रोडक्ट की काफी वैरायटी और ब्रांड्स आपको देखने को मिल जाएंगे, लेकिन आपके लिए कौन-सा शेड बेस्ट रहेगा? यह जानने के लिए आपको सबसे पहले अपनी स्किन टोन को समझना बेहद जरूरी होता है। बता दें कि स्किन टोन 3 तरह की होती हैं - वार्म, कूल और न्यूट्रल और इंडियन स्किन कलर में ज्यादातर वार्म और न्यूट्रल टोन ही सबसे ज्यादा स्किन टोन आपको देखने को मिल जाएंगे। वहीं वार्म स्किन टोन के लिए थोड़े डीप और वार्म शेड का ब्लश चुनना चाहिए और न्यूट्रल के लिए आप ब्राइट पीच जैसे कलर्स को चुन सकती हैं। इसके अलावा आप न्यूट्रल स्किन टोन पर डीप और ब्राइट कलर के ब्लश को मिक्स करके भी लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : इन कामों के लिए इस्तेमाल किया जाता है मेकअप कंसीलर, जानें
बिगिनर्स को चेहरे पर ब्लश कैसे लगाना चाहिए?
बिगिनर्स हो या प्रो, आपको ब्लश लगाने के लिए अपने चेहरे के आकार को पहले समझना चाहिए और उसी के हिसाब से ब्लश को गालों पर लगाना चाहिए। बता दें कि चबी लुक पाने के लिए आप नाक पर और गालों के हाई पॉइंट यानि एप्पल ऑफ़ डी चीक्स पर ब्लश लगाना बिल्कुल भी न भूलें।
इसे भी पढ़ें : गालों पर कंटूरिंग करते समय हो गई है गलती तो इन मेकअप हैक्स से करें ठीक
कितनी तरह के होते हैं मेकअप ब्लश?
वैसे तो मार्केट में आपको एक जैसे काम आने वाले प्रोडक्ट के काफी ब्रांड,क्वालिटी और टेक्सचर आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन वैसे ब्लश 3 तरह के होते हैं। वहीं ज्यादातर ब्लश को चुनने के लिए स्किन टाइप का ख्याल रखा जाता है। बता दें कि इसमें आपको क्रीम, लिक्विड और पाउडर में ब्लश मिल जाएंगे। वहीं ब्लश को चुनने के लिए आप स्किन टाइप के साथ-साथ मौसम का भी खास ख्याल रखें।
अगर आपको बिगिनर के लिए मेकअप ब्लश से जुड़ी ये बातें पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।