Long Lasting Lipstick: फटे होंठों पर टिकी रहेगी सारा दिन लिपस्टिक, बस करें इन टिप्स को फॉलो

मेकअप करना हम सभी पसंद करते हैं, लेकिन हर कोई रोजाना के लिए हैवी मेकअप नहीं करना चाहता है। वहीं बदलते ब्यूटी ट्रेंड में मार्केट में आपको कई तरीके के प्रोडक्ट्स देखने को मिल जाएंगे। ज्यादातर हम और आप लिपस्टिक को लगाना पसंद करते हैं।
अक्सर मौसम के बदलने या सही तरीके से लिप केयर रूटीन को फॉलो न करने से होंठ फटने लगते हैं। आमतौर पर इसके अन्य कई कारण भी हो सकते हैं। तो आइये जानते हैं किस तरह फटे होंठों पर किस तरह लिपस्टिक लगानी चाहिए।
क्यों फटने लगते हैं होंठ?

ज्यादातर मौसम के बदलते रहने से होंठ फटने लगते हैं। ऐसे में हमें रोजाना लिप केयर रूटीन को फॉलो करना चाहिए और होंठों को तरीके और मात्रा में पोषण देना चाहिए। बता दें कि होंठों के फटने का एकमात्र कारण ड्राईनेस और होंठों की त्वचा में नमी का कम होना हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: लिपस्टिक लगाने के बाद फटे हुए नजर आते हैं होंठ, तो इन टिप्स को करें फॉलो
कैसे करें फटे होंठों की देखभाल?
होंठों की देखभाल करने के लिए आपको रोजाना लिप केयर रूटीन को फॉलो करना चाहिए। इसमें आप रोजाना दिन में 3 से 5 बार तक लिप बाम लगा सकते हैं। वहीं होंठों की डेड स्किन को हटाने के लिए आप लिप स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं। एक्स्ट्रा लिप केयर के लिए आप रात को सोने से पहले लिप ऑयल होंठों पर लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : ग्लॉसी या मैट? कैसे चुनें अपने लिए परफेक्ट लिपस्टिक शेड
फटे हुए होंठों पर किस तरह से लगानी चाहिए लिपस्टिक?

फटे हुए होंठों पर लिपस्टिक लगाने के लिए सबसे पहले होंठों को सही तरह से मॉइस्चराइज करें। इसके अलावा आप किसी ऐसी लिपस्टिक का इस्तेमाल करें जिसमें पहले से ही ऑयल मौजूद हो। इसके लिए आपको मार्केट में कई सारे ब्रांड्स के नारियल के तेल और विटामिन-ई एक्सट्रेक्ट वाले लिपस्टिक शेड्स मिल जाएंगे। वहीं अगर आपके होंठ फटे हुए रहते हैं तो मैट लिपस्टिक की जगह ग्लॉसी लुक वाली लिपस्टिक का चुनाव करें।
अगर आपको लिपस्टिक से जुड़ी ये चीजें पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।