सर्दियों में रूखी त्वचा के लिए इस तरह प्रयोग करें एलोवेरा जेल

हमें अपनी स्किन की देखभाल हर मौसम में करनी चाहिए लेकिन सर्दियों के मौसम में हमें इसकी ज्यादा केयर करनी चाहिए क्यों कि इस समय हमारी स्किन में नमी की कमी हो जाती है। जिसके कारण स्किन में रूखापन आने लगता है और त्वचा फटने लगती है। हम इस समस्या से निजात पाने के लिए बाजार में मिलने वाले कई तरह के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हमें लंबे समय के लिए आराम नहीं मिलता है। ऐसे में हम इस दिक्कत के लिए एलोवेरा जेल का प्रयोग का इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानें ब्यूटी एक्सपर्ट छाया आनंद जी से इसे इस्तेमाल करने का तरीका।
एलोवेरा जेल के स्किन के लिए फायदे
एलोवेरा जेल को त्वचा पर लगाने के कई तरीके से छुटकारा मिलता है जैसे दाग-धब्बों, एक्ने। इसके साथ ही त्वचा ग्लोइंग भी बनती है। स्किन को साफ करके निखार लाने के लिए एलोवेरा का प्रयोग किया जाता है। इसके साथ ही चेहरे में मौजूद एंजिग लाइन को कम करने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके आलावा डेड स्किन भी दूर हो जाती है जिसकी वजह से चेहरे में ग्लो आने लगता है।
एलोवेरा जेल और विटामिन ई कैप्सूल का करें इस्तेमाल
विटामिन ई के कैप्सूल को इस्तेमाल करने से डेड स्किन निकल जाती है। इसके साथ ही स्किन के पोर्स भी साफ होते हैं, जिससे कील-मुंहासों की समस्या दूर होती है। आप ड्राई स्किन के लिए इसको एलोवेरा जेल के साथ इस्तेमाल कर सकती हैं।
सामग्री
- 1 छोटा कप एलोवेरा जेल
- 1 विटामिन ई कैप्सूल
कैसे करें प्रयोग
- सबसे पहले एक बाउल में एलोवेरा जेल और विटामिन ई कैप्सूल को लेकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- इसके बाद एक पेस्ट तैयार कर लें।
- फिर स्किन को अच्छी तरह से साफ कर के इस पेस्ट को लगा लें।
- करीब 20 से 25 मिनट के बाद जब ये सूख जाए तो पानी से धो लें, ध्यान रहे आप इसे हाथों से ना निकाले इससे आपकी स्किन और रूखी हो सकती है।
- इसके बाद कोई भी क्रीम लगा लें।
इसे भी पढ़ें: ग्लोइंग स्किन के लिए ये टिप्स होंगी एकदम असरदार, एक बार जरूर आजमाएं
एलोवेरा जेल और बादाम के तेल का करें प्रयोग
बादाम के तेल में विटामिन ए, विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड और जिंक जैसे कुछ खास पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को सॉफ्ट और चमकदार बनाते हैं। इसके साथ ही त्वचा के पोर्स खुलते हैं, जिससे सेल्स तक अच्छे से ऑक्सीजन पहुंच पाती है। आप स्किन में नेचुरल ग्लो के लिए इसको एलोवेरा जेल के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। (स्किन केयर टिप्स)
सामग्री
- 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
- 3 बड़े चम्मच बादाम का तेल (बादाम के तेल के फायदे )
कैसे करें प्रयोग
- एक बाउल में दोनों सामग्री को अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर एक मिश्रण तैयार कर लें।
- इसके बाद इस पेस्ट को स्किन पर 30 मिनट के लिए लगा लें।
- फिर सादे पानी से धो लें।
- आप ऐसा रोजाना रात को को सोने से पहले कर सकती हैं आपको असर दिखने लगेगा।
इसे भी पढ़ें: मलाई के ये फेस पैक आपकी त्वचा में लाएंगे निखार, हर कोई करेगा आपकी तारीफ
नोट: किसी भी उपाय को ट्राई करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अन्य टिप्स
अगर आपको पहले से कोई एलर्जी है, तो आप इसका इस्तेमाल न करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Pic credit : freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।