Acne Skin Care Tips : पिंपल्स को कम करने में मददगार है ये DIY क्रीम, इस तरह करें इस्तेमाल

बदलते मौसम के दौरान स्किन से जुड़ी कई साड़ी समस्या शुरू हो जाती हैं और इस समस्या में पिंपल्स भी है। पिंपल्स की वजह से स्किन पर दाने हो जाते हिना और इस वजह से चेहरे की खूबसूरती कम हो जाती हैं, इस समस्या से निजात पाने के लिए महिलाएं कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं लेकिन इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बंद करने के बाद ये समस्या दोबारा शुरू हो जाती हैं। वहीं इस समस्या को अकिसे कम किया जाए इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बात की और उन्होंने हमें बताया कि कुछ DIY क्रीम के बारे में बताया है जिसकी मदद से ये समस्या कम हो सकती हैं।
एलोवेरा जेल की मदद से बनाए क्रीम

एक्सपर्ट ने बताया कि एलोवेरा जेल की मदद से बनाई गई क्रीम पिंपल की समस्या को कम कर सकती हैं। एलोवेरा जेल में कई सारे गुण होते हैं और ये सभी गुण चेहरे के लिए फायदेमंद हैं। एलोवेरा जेल में एंटी-सेप्टिक, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे कई सारे गुण होते हैं जो स्किन से जुड़ी समस्या को करने में मदद करते हैं साथ ही एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से चेहरे पर ग्लो भी आता है।
यह भी पढ़ें- इस सस्ती सी चीज से बनाएं फेस मास्क, पिंपल्स और झाइयां होंगी दूर
एलोवेरा जेल, टी-ट्री ऑयल और विटामिन ई ऑयल
आवश्यक सामग्री
- एक कांच का सील बंद डिब्बा
- 4 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
- 2 बड़े चम्मच विटामिन ई ऑयल
- 2 बड़े चम्मच टी-ट्री ऑयल
इस तरह बनाए DIY क्रीम

- फेस मास्क बनाने के लिए सबसे एक कटोरी में एलोवेरा जेल लें।
- इसमें विटामिन ई ऑयल मिलाएं
- इसके बाद इसमें टी-ट्री ऑयल मिलाएं
- इस पेस्ट को सील बंद डिब्बे में बंद कर लें।
- इसे पेस्ट को रात को अप्लाई करें।
- इसी के साथ इस क्रीम को आप दिन में भी अप्लाई कर सकती हैं।
- इसे पेस्ट को अप्लाई करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से धो लें।
नोट :इस घरेलू नुस्खे को आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि स्किन पर किसी तरह का रिएक्शन न हो।
यह भी पढ़ें- Acne Skin: बारिश के मौसम में चेहरे पर नहीं होगी एक्ने प्रॉब्लम, एक्सपर्ट से जानें कैसे चुने सनस्क्रीन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।