herzindagi
oil to grow thick eyebrow hair

Eyebrow Hair: आइब्रो के बालों को घना बनाने के लिए ट्रीटमेंट नहीं, यह एक तेल आएगा काम

आइब्रो हेयर की देखभाल करने के लिए आपको घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आप किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-10-31, 18:23 IST

अक्सर धीरे-धीरे हमारी आईब्रो के बाल झड़ने लगते हैं और इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन इसे घना बनाने के लिए आपको मार्केट में कई वैरायटी के प्रोडक्ट्स भी आसानी से मिल जाएंगे। वहीं जरूरी नहीं है कि मार्केट में मिलने वाले यह सभी प्रोडक्ट्स पूरी तरह से नेचुरल हो और आपके लिए फायदेमंद साबित हो।

आइब्रो के बालों को घना बनाने के लिए आप घरेलू चीजों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसा घरेलू नुस्खा जिसकी मदद से आप आसानी से घर पर मौजूद चीजों से आइब्रो हेयर की देखभाल कर इन्हें घना बना पाएंगी। साथ ही बताएंगे इन घरेलू चीजों के फायदे।

आइब्रो हेयर को घना बनाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

eye brow hair

  • कैस्टर ऑयल 
  • एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल को आइब्रो में लगाने के फायदे 

  • एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आइब्रो के बालों को पोषण देने में मदद करते हैं। 
  • यह त्वचा के रूखेपन को कम करने में मदद करता है।
  • बालों और स्किन को डीप क्लीन करने के लिए एलोवेरा बेहद फायदेमंद होता है।

कैस्टर ऑयल को आइब्रो में लगाने के फायदे 

  • कैस्टर ऑयल आइब्रो के बालों को थिक बनाने में बेहद मददगार होता है।
  • साथ ही कैस्टर ऑयल आइब्रो हेयर को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है।
  • इसके अलावा इसमें मौजूद तत्व आइब्रो हेयर को जड़ से मजबूत बनाने का काम करती हैं।

इसे भी पढ़ें:  मोटी और घनी आइब्रो के लिए जानें फ्री का उपाय

आइब्रो हेयर को घना बनाने के लिए क्या करें?

castor oil for eyebrow

  • आइब्रो हेयर को घना बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 1 चम्मच कैस्टर ऑयल को डालें।
  • इसके बाद इसमें एलोवेरा की पत्तियों को काटकर जेल को निकाल लें।
  • करीब आधा चम्मच एलोवेरा जेल को ऑयल के साथ मिक्स कर लें।
  • इन सभी चीजों को मिक्स करके आप स्पूली ब्रश की मदद से आइब्रो के बालों पर लगाएं।
  • करीब 10 से 15 मिनट इसे ऐसे ही लगा रहने दें।
  • इसके बाद कॉटन और पानी की मदद से इसे साफ कर लें।
  • ऐसा करने के बाद आप स्पूली ब्रश की मदद से केवल कैस्टर ऑयल को आइब्रो हेयर पर लगाएं।
  • इसे लगाकर आप रात को सो भी सकते हैं।
  • वहीं रोजाना आइब्रो के बालों पर कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करने से थोड़े ही दिन में आइब्रो घनी नजर आने लगेगी।

 

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। 

 

अगर आपको आइब्रो हेयर का ख्याल रखने के टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।