Homemade Night Cream For Oily Skin: ऑयली स्किन पर लगाएं ये नाइट क्रीम, जानें घर पर कैसे करें तैयार

ऑयली स्किन पर सबसे ज्यादा प्रॉब्लम होती है। इसकी वजह से हर तरह की क्रीम को चेहरे पर अप्लाई नहीं किया जा सकता। कई बार ज्यादा ऑयली होने की वजह से स्किन डल और ब्लैक दिखने लगती है। इसके लिए जरूरी है कि आप एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही क्रीम को चेहरे पर अप्लाई करें। इससे आपकी स्किन हेल्दी रहेगी। साथ ही, आपके चेहरे पर एक्स्ट्रा ऑयल नजर नहीं आएगा। डॉक्टर स्वाति ने ऐसी की नाइट क्रीम को घर पर बनाने का तरीका बताया। इसकी मदद से आपकी स्किन हेल्दी रहेगी। इसे आपको रात के समय चेहरे पर अप्लाई करना है। चलिए आपको बताते हैं कैसे तैयार करें यह क्रीम।
नाइट क्रीम बनाने के लिए सामग्री
- एलोवेरा जेल- 2 चम्मच
- ग्रीन टी- 1 चम्मच
- शिया बटर- 2 चम्मच
- हाईल्यूरोनिक एसिड- 1/4 चम्मच
- टी ट्री ऑयल - 2 से 3 बूंदे
नाइट क्रीम बनाने का तरीका (How To Make Homemade Night Cream)
- इसके लिए आपको एक पैन में शिया बट को मेल्ट करना है।
- फिर इसमें फ्रेश एलोवेरा जेल को मिक्स करना है।
- अब इसमें ग्रीन टी और हाईल्यूरोनिक एसिड डालें।
- अब इस मिश्रण को मिक्स करें।
- इस क्रीम को फ्रिज में रख दें, ताकि यह अच्छे से सेट हो जाए।
इसे भी पढ़ें: Aloe Vera Gel On Face: एलोवेरा जेल के साथ मिलाएं ये चीजें, मिलेंगे त्वचा को कई फायदे
नाइट क्रीम लगाने का तरीका
- इसे लगाने के लिए सबसे पहले आपको अपने चेहरे को फेस वॉश से साफ करें।
- इसके बाद इस क्रीम को पूरे चेहरे पर लगे रहने दें।
- सुबह उठकर चेहरे को पानी से साफ कर लें।
- इसे रोजाना लगाने से आपकी स्किन हेल्दी रहेगी। साथ ही, इससे आपके चेहरे पर ज्यादा चिपचिपापन नजर नहीं आएगा।
इसे भी पढ़ें: घर में मौजूद 5 चीजें आपकी त्वचा को बनाएंगी हेल्दी और ग्लोइंग
डॉक्टर स्वाति के मुताबिक इन क्रीम को लगाने से आपकी स्किन हेल्दी रहेगी। साथ ही, इससे स्किन को पोषण मिलेगा। इसे आपको रोजाना रात के समय लगाना है। इसके बाद पूरे दिन आपकी स्किन मॉइश्चराइज रहेगी। फिर आपको किसी तरह की कोई बाजार से लेकर क्रीम लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन अगर आपको कोई स्किन प्रॉब्लम है, तो इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह लें और पैच टेस्ट करना न भूलें। इससे आपकी स्किन पर प्रॉब्लम नहीं होगी।
नोट: स्किन पर किसी भी चीज को अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह लेना न भूलें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।