herzindagi
homemade hair mask ()

ऑयली से लेकर ड्राई हेयर के लिए इस तरह बनाएं मास्क

बालों के लिए मास्क बेहद फायदेमंद होते हैं। आप अपने हेयर टाइप के अनुसार आसानी से किचन में मौजूद कुछ चीजों से मास्क बना सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-01-24, 15:55 IST

हम सभी के बाल अलग-अलग होते हैं। इसलिए बालों की जरूरतें भी भिन्न होती हैं। ऑयली बालों के लिए जो प्रोडक्ट अच्छा है, वह जरूरी नहीं ड्राई हेयर पर भी सूट करे। बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए मास्क बेहद फायदेमंद होते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बालों के टाइप के अनुसार हेयर मास्क बनाना सिखाएंगे।

ड्राई हेयर के लिए मास्क

dry hair mask

क्या चाहिए

  • 1 पका केला
  • 1 चम्मच ऑलिव ऑयल

क्या करें?

  • हेयर मास्क बनाने के लिए आपको 1 पका हुआ केला चाहिए होगा।
  • केले का छिलका हटा लें और फिर इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब इसमें 1 चम्मच ऑलिव ऑयल डालें।
  • दोबारा से दोनों चीजों को मिक्स जरूर करें।
  • बन गया आपका ड्राई बालों के लिए मास्क

कैसे करें इस्तेमाल?

  • इस मास्क को अपने बालों में अच्छे से लगाएं।
  • करीब 10-20 मिनट बाद बालों को गुनगुने पानी से वॉश कर लें।
  • हफ्ते में एक बार इस मास्क के इस्तेमाल से बालों की ड्राईनेस कम होने लगेगी।

इस मास्क के फायदे

  • ऑलिव ऑयल में ओलिक एसिड, पामिटिक एसिड और स्क्वैलिन पाया जाता है जो बालों सॉफ्ट और शाइनी बनाने में मदद करता है।
  • केले आपके बालों को डीप कंडीशन करेगा। साथ ही केले के इस्तेमाल से बाल हाइड्रेट रहते हैं।
  • केले में मिनरल और विटामिन्स पाए जाते हैं जो बालों को मजबूत बनाने का काम करता है।

इसे भी पढ़ें: ड्राई बालों के लिए घर पर बनाएं हेयर मास्क, हफ्तों में दिखने लगेगा असर

ऑयली बालों के लिए मास्क

hair mask for oily hairऑयली बाल देखने में बेहद बेकार लगते हैं। इसके कारण हेयरस्टाइल भी नहीं बन पाता है। साथ ही ओपन हेयर रखने में भी परेशानी आती है।

क्या चाहिए

  • 3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • जरूरत अनुसार शहद
  • कुछ बूंदें नींबू के रस की

क्या करें?

  • 3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में शहद और नींबू के रस की कुछ बूंदें डालें।
  • अब इसे मिक्स करके पेस्ट बना लें।
  • पेस्ट ज्यादा थिक नहीं होना चाहिए।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: ऑयली बालों के लिए घर पर आसानी से बनाएं मुल्तानी मिट्टी का हेयर मास्क

कैसे करें इस्तेमाल?

how to use hair mask ()

  • एक ब्रश लें और इस मास्क को अपने बालों में लगाएं।
  • जड़ और स्कैल्प पर लगाना न भूलें।
  • कुछ देर बाद गुनगुने पानी से हेयर वॉश कर लें।

हेयर मास्क के फायदे

  • बालों में मुल्तानी मिट्टी लगाने से बालों में ऑयल कम होने लगता है।
  • अगर आपके बाल ड्राई हैं तो इसे लगाने से बालों में सॉफ्टनेस आने लगेगी।

डल हेयर के लिए मास्क

dull hair mask

क्या चाहिए

  • 1 एवोकाडो
  • 1 अंडा
  • 1 चम्मच जोजोबा ऑयल
  • 3-5 चम्मच रोजमैरी एसेंशियल ऑयल

क्या करें?

  • सबसे पहले एवोकाडो का छिलका और बीज निकालकर इसे छोटे टुकडों में काट लें।
  • अब एक कटोरी में अंडा फोड़ लें।
  • अब मिक्सी में इन दोनों चीजों को डालें और ऊपर से 1 चम्मच जोजोबा ऑयल और 3-5 चम्मच रोजमैरी एसेंशियल ऑयल मिलाएं।
  • सभी चीजों को ब्लेंडर में अच्छे से पीस लें।
  • लीजिए बन गया आपका डल बालों के लिए होममेड हेयर मास्क

कैसे करें इस्तेमाल?

  • इस मास्क को हेयर, मिड शाफ्ट से लेकर एंड तक लगाएं।
  • उस एरिया में एक्सट्रा लगाएं जहां आपको लग रहा है कि बाल ज्यादा डल हैं।
  • बालों को शावर कैप से कवर करके आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
  • अब अच्छे से हेयर वॉश कर लें।

मास्क लगाने के फायदे?

  • एवोकाडो और अंडे में फैटी एसिड,अमीनो एसिड, विटामिन ई और बायोटिन पाया जाता है जो बालों में शाइन लाने का काम करता है।
  • रोजमैरी में एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जो आपके बालों को फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से बचाएगा।
  • स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखने के लिए भी रोजमैरी एसेंशियल ऑयल फायदेमंद होता है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।