घर पर बना सकती हैं नेचुरल चमकीली वाली लिप ग्लॉस, जानिए बनाने का तरीका

लिपस्टिक हो या फिर लिप ग्लॉस यह एक ऐसे ब्यूटी प्रोडक्ट हैं, जो महिलाओं की मेकअप किट में हमेशा शामिल रहते हैं। क्योंकि महिलाएं भले ही मेकअप न करें लेकिन अपने होंठों को एक डिफरेंट और खूबसूरत लुक जरूरी देती हैं। हालांकि, गर्मियों में वैसे भी पानी की कमी के कारण होंठों का रंग उड़ जाता है। इसलिए ज्यादातर महिलाएं अपने होंठों की नमी बनाए रखने के लिए लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करती हैं।
इसमें भी कोई दो राय नहीं है कि बाहर की ग्लॉस लिप्स पर से जल्दी हट जाती है। इसलिए अगर आप चाहती हैं आपकी ग्लॉस अधिक समय तक टिकी रहे और आपके लिप्स आकर्षित भी लगें, तो चमकीली वाली लिप ग्लॉस ट्राई कर सकती हैं। साथ ही, अगर आप चाहती हैं कि यह आपके होंठों पर अधिक समय तक टिकी भी रहे, तो आप इसे नेचुरल चीजों से घर पर ही तैयार कर सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं।
लिप ग्लॉस बनाने के लिए सामग्री-

- दो चम्मच- नारियल का तेल
- एक चम्मच- वैसलीन
- आधा छोटा चम्मच- पेट्रोलियम जेली
- आवश्यकतानुसार- ग्लिटर (चमकीली)
- एक- लिपस्टिक (अपनी पसंद के हिसाब से कोई भी कलर)
- एक- कंटेनर
इसे ज़रूर पढ़ें-लिप ग्लॉस लगाते वक्त अपनाएं ये ट्रिक, देगा आपको खूबसूरत लुक
लिप ग्लॉस बनाने का तरीका-

- लिप ग्लॉस बनाने के लिए सबसे पहले आप एक छोटी कटोरी लें और फिर इसमें नारियल का तेल, वैसलीन डाल दें।
- फिर इसे आप अच्छी तरह से मिला लें और फिर इसमें पेट्रोलियम जैली भी डाल दें। इस मिश्रण को आप अच्छी तरह से मिला लें और कुछ देर के लिए साइड में रख दें। (स्किन सॉफ्ट रखने के इस्तेमाल करें पैट्रोलियम जैली)
- अब दूसरी तरह एक कटोरी में अपनी पसंद और कलर की लिपस्टिक को छोटे-छोटे टुकड़ों में करके डाल दें।
- अब इन टुकड़ों को गैस पर पिघला लें और फिर इसे साइड में रख दें ताकि आपकी लिप ग्लॉस थोड़ी ठंडी हो जाए।
- अब नारियल वाले मिश्रण में आप ग्लिटर यानि चमकीली को डाल दें और अच्छी तरह से मिला लें। अब आप इसमें लिपस्टिक का पिघला हुआ मिश्रण डाल दें।
- अब इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें और फिर इसे एक छोटे कंटेनर में डालकर ठंडा होने के लिए रख दें ताकि आपकी लिप ग्लॉस सेट हो जाए।
- बस आपकी लिप ग्लॉस तैयार है और अब आप इसे इस्तेमाल कर सकती हैं।
लिप ग्लॉस लगाने का तरीका-

- अगर आप चाहती हैं कि लिप ग्लॉस लंबे समय तक लगा रहे, इसके लिए आप सबसे पहले अपने होंठों पर लिपस्टिक लगा लें।
- फिर कुछ देर बाद अपने होंठों पर ऊपर से लिप ग्लॉस लगा लें।
- लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि चमकीली वाली लिप ग्लॉस का कलर शाइन देता है, इसलिए लिपस्टिक ज्यादा डार्क न करें। (मैट लिपस्टिक को रिमूव करने के स्टेप्स)
- लिप ग्लॉस लगाने के बाद उसे थोड़ा सेट होने दें फिर एक टिश्यू पेपर लें और उसे होंठ से टच करें। एक या दो बार ऐसा करने के बाद हटा दें।
इसे ज़रूर पढ़ें-लंबे समय तक टिका रहेगा लिप ग्लॉस, अगर अपनाएंगी यह टिप्स
लेकिन ध्यान रखें कि लिपस्टिक के ऊपर से लिप ग्लॉस भरकर न लगाएं बल्कि थोड़ी मात्रा में अप्लाई करें क्योंकि अधिक चमकीली आपके लिप्स पर अच्छी नहीं लगेगी। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको लेख अच्छा लगा हो, तो उसे लाइक और शेयर ज़रूर करें। साथ ही, जुड़े रहे हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik andimage.made-in-china.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।