जिलेटिन की मदद से बनाएं ये हेयर मास्क

अपने बालों की केयर करने के लिए हम सभी तरह-तरह के हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये प्रोडक्ट्स काफी महंगे होते हैं, जो जेब पर भारी पड़ते हैं। ऐसे में अगर आप एक सस्ता और अच्छा विकल्प चाहती हैं तो ऐसे में जिलेटिन को अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बनाएं। यह आपके बालों को एक मजबूती और शाइन देंगे। आप जिलेटिन की मदद से हेयर मास्क बना सकती हैं।
जिलेटिन हेयर मास्क आपके बालों से खोए हुए कोलेजन को रिस्टोर करता है और उन्हें उनकी चमक वापस पाने में मदद करता है। इतना ही नहीं, यह हेयर क्यूटिकल्स में प्रवेश करके बालों को अधिक स्मूथ और सिल्की बनाता है। जिलेटिन की मदद से आप अपने बालों को हाइड्रेटेड रख सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको जिलेटिन की मदद से बनने वाले कुछ हेयर मास्क के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप भी जरूर ट्राई करें-
जिलेटिन और शहद की मदद से बनाएं मास्क

यह एक बेहद ही मॉइश्चराइजिंग हेयर मास्क है, जो आपके बालों को सॉफ्ट और स्मूथ बनाता है।
आवश्यक सामग्री
- एक पैकेट जिलेटिन
- 1/2 कप गरम दूध
- 1 बड़ा चम्मच शहद
हेयर मास्क बनाने का तरीका-
- एक कप में गर्म दूध और जिलेटिन घोलें।
- अब इसमें शहद डालें और तब तक मिलाएं जब तक यह एक चिकना पेस्ट न बन जाए।
- तैयार मास्क को अपने बालों पर मास्क लगाएं।
- इसे जड़ों से सिरे तक लगाएं और करीबन 20-30 मिनट तक छोड़ दें।
- अंत में, हमेशा की तरह ठंडे पानी और शैम्पू से धो लें।
इसे भी पढ़ें: Shahnaz Husain Tips: स्किन और बालों के लिए फायदेमंद है ग्रीन टी, एक्सपर्ट से जानें कैसे करें इस्तेमाल
जिलेटिन और एग यॉक की मदद से बनाएं हेयर मास्क
यह हेयर मास्क आपके बालों को मजबूती देता है और साथ ही साथ, उसे रिपेयर करने में मदद करता है।
आवश्यक सामग्री
- एक पैकेट जिलेटिन
- 1/2 कप गरम पानी
- 1 एग यॉक
हेयर मास्क बनाने का तरीका-
- सबसे पहले जिलेटिन को गर्म पानी में घोलें।
- अब एग यॉक को फेंटें और इसे जिलेटिन मिश्रण में मिलाएं।
- अब इस मास्क को अपने बालों पर लगाएं और करीबन 20-30 मिनट तक लगा रहने दें।
- अंत में, हेयर मास्क को ठंडे पानी और शैम्पू से धो लें।
- अंत में, इसे हमेशा की तरह कंडीशन करें।
जिलेटिन और नारियल दूध से बनाएं हेयर मास्क

अगर आप अपने बालों को तेजी से बढ़ते हुए देखना चाहती हैं तो ऐसे में आपको जिलेटिन और नारियल दूध की मदद से हेयर मास्क तैयार करना चाहिए।
आवश्यक सामग्री-
- एक पैकेट जिलेटिन
- 1/2 कप गर्म नारियल का दूध
- 1 बड़ा चम्मच कैस्टर ऑयल
हेयर पैक बनाने का तरीका-
- सबसे पहले गर्म नारियल दूध लें और उसमें जिलेटिन मिक्स करें।
- अब इसमें कैस्टर ऑयल मिला लें।
- तैयार मास्क को अपनी स्कैल्प और बालों पर लगाएं।
- इसे करीबन 25-30 मिनट तक लगा रहने दें।
- अंत में, हमेशा की तरह ठंडे पानी और शैम्पू से धो लें।
इसे भी पढ़ें: ये आदतें रखेंगी आपकी त्वचा को लंबे समय तक जवां और खूबसूरत, कुछ ही दिनों में नजर आएगा चेहरे पर ग्लो
जिलेटिन और ग्रीन टी की मदद से बनाएं हेयर मास्क
यह हेयर मास्क उन लोगों के लिए काफी अच्छा माना जाता है, जिन्हें डैंड्रफ की प्रॉब्लम का सामना करना पड़ रहा है।
आवश्यक सामग्री-
- एक पैकेट जिलेटिन
- 1/2 कप गर्म ग्रीन टी
- टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें
हेयर मास्क बनाने का तरीका-
- सबसे पहले कप में जिलेटिन को ग्रीन टी के साथ घुलने तक मिलाएं।
- अब इसमें टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- तैयार मास्क को अपनी स्कैल्प और बालों पर लगाएं।
- इसे करीबन 20-30 मिनट तक लगा रहने दें।
- अब बालों को हमेशा की तरह ठंडे पानी और शैम्पू से धो लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।