इन DIY हेयर मास्क की मदद से बढ़ सकती है बालों की सुंदरता, इस तरह करें इस्तेमाल

बालों की सुंदरता बनी रहे इसके लिए महिलाएं कई सारे हेयर केयर रूटीन फॉलो करती हैं। इसी के साथ महिलाएं प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती हैं लेकिन कई बार परिणाम आपकी इच्छा अनुसार नहीं आता है। वहीं बालों की सुंदरता की तरह कायम रखें इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बात की और उन्होंने हमें कुछ DIY हेयर मास्क के बारे में बताया है जिनकी मदद से बालों की सुंदरता कायम रह सकती है। इन हेयर मास्क को आसानी से बनाया जा सकता है और इसके लिए कुछ चीजों की जरुरत होगी।
चावल के आटे की मदद से बनाए हेयर मास्क

एक्सपर्ट ने बताया कि बालों की सुंदरता बनाए रखने के लिए आप चावल के आटे का हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। चावल का आटा में कई सारे गुण होते हैं और ये गुण स्किन के साथ बालों के लिए भी फायदेमंद है। वहीं ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि चावल आटा साथ में एलोवेरा जेल और नारियल तेल की मदद से आप DIY हेयर मास्क बनाकर इस्तेमाल करें।
सामग्री
- 2 बड़े चम्मच चावल का आटा
- 2 चम्मच एलोवेरा जेल
- 2 चम्मच नारियल तेल
इस तरह करें इस्तेमाल

- एक कटोरी चावल का आटा लें
- इसमें एलोवेरा जेल और नारियल तेल डालें
- इसके बाद पेस्ट को बालों पर अप्लाई करें।
- 20 मिनट बाद बालों को धो लें।
- इस उपाय को हफ्ते में 2 दिन करें।
इसे भी पढ़ें- Oily Hair Care Tips By Expert:चिपचिपे बालों से परेशान हैं, तो अपनाएं ये उपाय
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit : Freepik, her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।