पार्लर के महंगे ट्रीटमेंट से नहीं इस Homemade Face Mask से आएगा चेहरे पर गुलाबी निखार, एक्ने भी हो सकते हैं कम

अगर आप चेहरे पर गुलाबी निखार लाना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको महंगे या केमिकल वाले ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद कुछ आसान से सामान से बनने वाला यह फेस फैक आपकी ग्लोइंग स्किन दे सकता है।
Updated:- 2026-11-22, 22:03 IST
image

चेहरे पर गुलाबी निखार और बेदाग त्वचा पाने के लिए जरूरी नहीं कि हर बार पार्लर जाकर महंगे फेशियल या स्किन ट्रीटमेंट पर पैसे खर्च किए जाएं। कई बार घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से भी आप अपनी स्किन केयर रूटीन को बेहतर बना सकती हैं। चुकंदर, चावल का आटा, बेसन और दही जैसी चीजें स्किन केयर में काफी फायदेमंद होती हैं। अगर आप चेहरे पर गुलाबी निखार लाना चाहती हैं, चेहरे को डीप क्लीन करके उसे मुलायम और साफ बनाना चाहती हैं, तो आप इन चीजों से बनने वाले होममेड मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं।

चुकंदर, बेसन और दही से कैसे बनाएं फेस मास्क?

इस फेस मास्क को तैयार करने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी। बहुत कम सामान से आप इस फेस मास्क को बना सकती हैं।

face pack for skin tightening

सामग्री

  • 1 छोटा चम्मच चावल का आटा
  • 1 छोटा चम्मच बेसन
  • 1 छोटा चम्मच ताजे चुकंदर का रस
  • 1 छोटा चम्मच सादा दही
  • विटामिन-E कैप्सूल से निकला थोड़ा सा तेल

कैसे बनाएं?

  • इस फेस मास्क को बनाना काफी आसान है।
  • सबसे पहले एक साफ कटोरी में चावल का आटा और बेसन डालें।
  • अब इसमें ताजा निकाला हुआ चुकंदर का रस मिलाएं।
  • आप चुकंदर को पीसकर उसका पल्प भी डाल सकती हैं।
  • इसके बाद एक छोटा चम्मच सादा दही डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें।
  • अब विटामिन-E कैप्सूल से थोड़ा सा तेल निकालकर इस मिश्रण में मिलाएं।
  • सभी सामग्रियों को मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। अगर मिश्रण ज्यादा गाढ़ा लगे, तो थोड़ा सा दही मिला सकती हैं।
  • आपका होममेड फेस मास्क तैयार है।

चेहरे पर इस फेस मास्क को लगाने के फायदे

1. चेहरे की डलनेस कम करने में मददगार

चुकंदर स्किन के लिए बहुद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन की डलनेस को कम करते हैं और स्किन पर निखा लाते हैं। इस फेस मास्क से काले धब्बे, सन टैन और असमान स्किन टोन हल्के हो सकते हैं।

2. त्वचा को साफ करने में मदद करे बेसन

बेसन का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से त्वचा की सफाई के लिए किया जाता है। यह त्वचा की सतह पर मौजूद अतिरिक्त तेल और गंदगी को हटाने में मदद कर सकता है।

face mask for glowing skin by expert

3. चावल का आटा त्वचा को बनाए मुलायम

चावल के आटे का इस्तेमाल घरेलू स्किन केयर में किया जाता है। यह स्किन से अतिरिक्त तेल हटाने में मदद कर सकता है। हालांकि, इसे त्वचा पर रगड़ने से बचें, क्योंकि इससे जलन हो सकती है।

4. दही से मिलेगी त्वचा को नमी

दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो त्वचा की ऊपरी सतह को एक्सफोलिएट करने में मदद कर सकता है। इससे त्वचा पहले से ज्यादा मुलायम महसूस हो सकती है।

5. विटामिन-ई से त्वचा को मिलेगी नमी

विटामिन-E एक एंटीऑक्सीडेंट है, जिसका इस्तेमाल कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स में किया जाता है। यह त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद कर सकता है। हालांकि, हर किसी की त्वचा पर विटामिन-E सूट नहीं करता और कुछ लोगों में इससे पिंपल्स या जलन बढ़ सकती है।

कितनी देर लगाकर रखें?

इस फेस मास्क को साफ चेहरे पर लगाएं और लगभग 10 मिनट तक रहने दें। इसके बाद इसे पानी से धीरे-धीरे धो लें। इसे हटाते समय चेहरे को जोर से न रगड़ें। 

यह भी पढ़ें- सर्दियों में महंगे लोशन का झंझट खत्म, किचन की चीजों से बनाएं होममेड ब्राइटन‍िंग क्रीम; मखमली हो जाएंगे हाथ-पैर

फेस मास्क लगाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

  • इस फेस मास्क को लगाने से पहले हाथ या कान के पीछे पैच टेस्ट जरूर करें।
  • अगर आपकी स्किन सेंसिटिव, एक्ने-प्रोन या पहले से इरिटेटेड है, तो खास ध्यान रखें।
  • एक्ने, लालिमा या जलन होने पर घरेलू फेस पैक का इस्तेमाल न करें।

यह भी पढ़ें- कचरा समझकर न फेंके कीवी के छिलके! घर पर बनाएं ये नेचुरल क्रिम, चमक जाएगी रूखी त्वचा

Disclaimer (अस्वीकरण): इस लेख में दी गई जानकारी और सुझाव सामान्य घरेलू नुस्खों पर आधारित हैं। इन्हें अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। यदि आपकी त्वचा बहुत अधिक संवेदनशील है या कोई अन्य स्किन प्रॉब्लम है, तो किसी त्वचा विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। HerZindagi इस जानकारी की सटीकता और परिणामों की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Image Credit-Magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।