ब्लैकहेड्स ने बिगाड़ दी चेहरे की चमक? ये होम रेमेडी करेंगी कमाल

ब्लैकहेड्स होना एक आम समस्या है और समस्या तब पैदा होती है जब नाक के पोर्स गंदे हो जाते हैं और इनमें तेल की मात्रा बढ़ जाती है। ब्लैकहेड्स की वजह से जहां चेहरा काला नजर आता है तो वहीं चेहरे का ग्लो भी कम हो जाता है। चेहरे पर ग्लो आए इसके लिए ब्लैकहेड्स को साफ करना जरुरी है। इस आर्टिकल में हम आपको ब्लैकहेड्स कैसे साफ करें इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से ब्लैकहेड्स साफ कर सकती हैं।
ब्लैकहेड्स कैसे साफ हो इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रजनी निगम से बात की। एक्सपर्ट ने कुछ तरीके बताए जिनकी मदद से ब्लैकहेड्स साफ हो सकते हैं।
शहद की मदद से करें ब्लैकहेड्स साफ
-1743943251646.jpg)
शहद कई सारे गुणो से भरपूर हैं और ये सभी गुण त्वचा के लिए फायदेमंद है साथ ही, ब्लैकहेड्स साफ करने में मददगार है। इसी के साथ शहद चेहरे पर ग्लो लाने का काम करता है। शहद को नींबू के साथ ब्लैकहेड्स को साफ करने के लिए उपयोग कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- ऑयली स्किन की दिक्कत को खत्म कर देंगे यह Moisturizer, स्किन लगेगी और भी ग्लोइंग
सामग्री
- 1 चम्मच शहद
- 1/4 चम्मच नींबू का रस
इस तरह करें इस्तेमाल
- एक कटोरी में शहद लें और इसमें नींबू का रस मिलाएं।
- इसके बाद आप इसे ब्लैकहेड्स वाली जगह पर अप्लाई करें।
- 10-15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।
- इस उपाय को हफ्ते में 2 से 3 दिन बार करें।
नोट- इस नुस्खे को हफ्ते में हफ्ते में 2 बार करें। वहीं अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आप बार ही करें। वहीं इस उपाय को करने से पहले पैच टेस्ट कर लें।
ब्लैकहेड्स की समस्या से बचने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

- ब्लैकहेड्स की समस्या से बचने के लिए रोजाना चेहरा साफ करें और चेहरे को सुबह और सोने से पहले करें
- ये समस्या न हो इसके लिए आप हफ्ते में 2-3 बार हल्का एक्सफोलिएशन करें।
- चेहरे को धोने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं साथ ही सनस्क्रीन भी जरूर अप्लाई करें।
इसे भी पढ़ें- सनस्क्रीन या मॉइस्चराइजर? चेहरे पर पहले क्या लगाना चाहिए.. जानें सही तरीका
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit: freepik/her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।