सफेद बालों को काला करने के लिए आजमा सकती हैं ये नुस्खे

आजकल पता ही नहीं चलता कि कब काले बाल सफेद हो जाते हैं। सफेद बालों के कारण ऐसा लगता है कि बुढ़ापा आ गया है, लेकिन ऐसा नहीं है। एक समय था, जब सफेद बालों को उम्र बढ़ने का संकेत माना जाता था। आजकल कम उम्र में भी बच्चों के बाल सफेद होने लगे हैं।
सफेद बालों को कलर करने के लिए डाई और कलरिंग का इस्तेमाल किया जाता है। डाई में केमिकल होता है, जिसके कारण बाल ज्यादा खराब हो जाते हैं। इसलिए सफेद बालों को छुपाने के लिए नेचुरल तरीके ज्यादा असरदार साबित होते हैं।
आप सफेद बालों को काला करने के लिए हेयर पैक से लेकर तेल तक का इस्तेमाल कर सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं सफेद बालों की समस्या को कम करने के तरीके, तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
क्यों होता है बालों का रंग सफेद? (White Hair Causes)

- शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। कुछ विटामिन बालों के रंग को प्रभावित करते हैं। विटामिन बी 12, विटामिन सी और ई की कमी के चलते बालों का रंग सफेद होने लगता है।
- गलत हेयर केयर प्रोडक्ट के कारण भी बालों का रंग प्रभावित होता है। इसलिए आपको बालों में हार्श केमिकल से बने प्रोडक्ट्स का उपयोग करने से बचना चाहिए।
- बालों में हेयर कलरिंग और स्मूदनिंग जैसी ट्रीटमेंट के कारण हेयर कलर पर असर पड़ता है। इसलिए इन ट्रीटमेंट को करने से बचें।
अश्वगंधा से हेयर पैक कैसे बनाएं (How To Make Hair Pack)

सफेद बालों को काला करने के लिए आप अश्वगंधा का इस्तेमाल कर सकती हैं। अश्वगंधा में टायरोसिन पाया जाता है, जो एमिनो एसिड का एक प्रकार है। यह एसिड शरीर में मेलानिन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है। सफेद बालों को काला करने के लिए इस तरह करें अश्वगंधा का इस्तेमाल-
- 2 चम्मच अश्वगंधा पाउडर में गर्म पानी डालें।
- अश्वगंधा का गाढ़ा पेस्ट बना लें, ताकि यह बालों में आसानी से लग जाए।
- कंघी करें और चार हिस्सों में बालों को बांट लें।
- अब पुराने पड़े ब्रश की मदद से बालों की लंबाई और स्कैल्प में पेस्ट लगाएं।
- करीब आधे घंटे बाद माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर लें।
इसे भी पढ़ें: इन घरेलू नुस्खों से बालों को बनाएं नेचुरली ब्लैक
सफेद बालों को छुपाने के लिए कैसे करें करी पत्ते का इस्तेमाल? (White Hair Solution)

सफेद बालों को छुपाने के लिए डाई के बजाय आप करी पत्ते का इस्तेमाल कर सकती हैं। करी पत्ते में विटामिन बी पाया जाता है। यह मेलानिन को रिस्टोर करने में मदद करता है, जिससे बाल सफेद नहीं होते हैं। आप करी पत्ते से पैक बना सकती हैं। हेयर पैक बनाने के लिए यह काम करें-
- करी पत्ते को अच्छे से धो लें।
- अब इसे मिक्सी में पीस लें।
- करी पत्ते के पेस्ट में दही डालें।
- इस पेस्ट को अच्छे से मिला लें।
- लीजिए तैयार है सफेद बालों को छुपाने के लिए हेयर पैक।
- इस हेयर पैक को स्कैल्प और बालों की लंबाई में लगाएं।
- करीब 1 घंटे बाद ठंडे पानी से बाल धो लें।
- हफ्ते में दो बार इस हेयर पैक के उपयोग से फायदा होगा।
इसे भी पढ़ें: White Hair Treatment: बालों को सफेद होने से बचाने के लिए ये घरेलू नुस्खे आएंगे काम
सफेद बालों को काला करने के लिए तेल कैसे बनाएं?
सफेद बालों को काला करने के लिए तेल बेहद फायदेमंद होता है। आप हर्बल ऑयल बना सकती हैं। हर्बल ऑयल बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। तेल बनाने के लिए यह स्टेप्स फॉलो करें-
- एक छोटे बर्तन को गैस पर गर्म करने के लिए रख दें।
- गर्म बर्तन में, 3 चम्मच भृंगराज पाउडर में 4 चम्मच कोल्ड प्रेस्ड कोकोनट ऑयल डालें।
- अब तेल को धीमी आंच पर कुछ देर पकने दें।
- थोड़ी देर में तेल का रंग बदलने लगेगा, तब गैस बंद कर दें।
- अब तेल को छलनी की मदद से एक बोतल में छानकर रख लें।
- स्कैल्प और बालों में तेल को लगाएं और कुछ देर मसाज करें।
- करीब आधे घंटे बाद शैंपू से बाल धो लें।
- हफ्ते में 2 बार इस तेल के उपयोग से बालों का रंग बदलने लगेगा।
सफेद बालों को छुपाने के लिए ये नुस्खे आजमाएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।