herzindagi
remedies split ends

Hair Care: दो मुंहे बालों के लिए महंगे कंडीशनर की जगह करें ये उपाय

दो मुंहे बालों का कारण केमिकल ट्रीटमेंट से लेकर अधिक हीट एक्सपोजर है। 
Editorial
Updated:- 2022-10-07, 14:37 IST

Split Ends Remedies: मौसम, प्रदूषण और हार्श केमिकल का सबसे ज्यादा असर त्वचा के बाद बालों पर पड़ता है। कई बार इसके कारण दो मुहें बाल हो जाते हैं। दो मुहें बाल देखने में बेकार लगते है। इससे बालों की सुंदरता कम हो जाती है। अक्सर महिलाएं इस समस्या से निजाप पाने के लिए ट्रिमिंग का सहारा लेती हैं। हर बार बाल ट्रिम करने से यह समस्या खत्म नहीं हो जाती है।

कई महिलाएं महंगे कंडीशनर लगाती हैं, जिसके बाद भी बाल वैसे के वैसे ही रहते हैं। ऐसे में आपको कुछ घरेलू नुस्खे अपनाने चाहिए। नेचुरल चीजों के इस्तेमाल से बाल अच्छे होने लगते हैं। साथ ही आप कई तरह की समस्याओं को भी कम कर सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं दो मुंहे बालों के किन चीजों का उपयोग करना चाहिए? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

क्यों होते हैं दो मुंहे बाल? (Causes For Split Ends)

causes for split ends

  • जब बाल जरूरत से ज्यादा हीट के एक्सपोजर में आते हैं तो इसके कारण दो मुंहे बाल हो सकते हैं।
  • गर्म पानी से बाल धोने की वजह से भी दो मुंहे बालों की समस्या होने लगती है।
  • कई महिलाएं बालों में तेल लगाना पसंद नहीं करती हैं। इसके कितने नुकसान होते हैं, यह बाद में ही पता चलता है। इसके कारण भी बाल दो मुंहे हो जाते हैं।
  • केमिकल ट्रीटमेंट के बाद यह समस्या होने लगती है।
  • जो महिलाएं समय-समय पर बाल ट्रिम नहीं करवाती हैं, उनके जल्दी दो मुंहे बाल होने लगते हैं।
  • हार्ड वाटर के चलते भी यह समस्या हो सकती है।

नारियल का दूध (How To Use Coconut Oil For Split Ends)

how to use coconut milk for split endsनारियल के तेल की तरह इसका दूध भी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ई पाया जाता है, जो दो मुंहे बालों को कम करता है। इसके अलावा भी यह कई तरीकों से बालों को लाभ पहुंचाता है। इसलिए आप नारियल के दूध का उपयोग अन्य समस्याओं से निपटने के लिए भी कर सकती हैं।

आवश्यक सामग्री

  • 2-4 चम्मच नारियल का दूध

क्या करें

  • सबसे पहले थोड़े से नारियल के दूध को हथेली पर रखें।
  • फिर इसे बालों की जड़ और एंड पर लगा लें।
  • इसके बाद बालों को कवर कर लें।
  • नारियल के दूध को बालों में 1-2 घंटे तक लगा रहने दें।
  • इसके बाद बालों को हर्बल शैंपू से धोएं।
  • फिर बालों को सूखा लें।
  • नारियल के दूध का इस्तेमाल बालों में हफ्ते में 2-3 बार करें।
  • महीने भर में आपको अच्छा परिणाम मिलेगा।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें:आपकी रसोई में है दोमुंहे बालों की समस्या का इलाज

एप्पल साइडर विनेगर का करें उपयोग (How To Use Apple Cider Vinegar For Split Ends)

how to use coconut apple cider vinegar for split endsएप्पल साइडर विनेगर का भी उपयोग आप दो मुंहे बालों की समस्या को कम करने के लिए कर सकती हैं। बालों में एप्पल साइडर विनेगर लगाने से बाल झड़ने भी कम हो जाएंगे।

आवश्यक सामग्री

  • 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर
  • 500 एमएल पानी

बनाने का तरीका

  • एक बाउल में 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर में 500 एमएल पानी डालें।
  • अब इन्हें एक चम्मच से मिलाएं।
  • लीजिए तैयार है आपका बालों को धोने के उपाय।

इसे भी पढ़ें:30+ के बाद तेजी से झड़ते हैं बाल तो इन टिप्‍स से रोकें

लगाने का तरीका

  • सबसे पहले बालों को शैंपू कर लें।
  • फिर बालों को एप्पल साइडर विनेगर से वॉश कर लें।
  • अब अपने बालों को सूखा लें।
  • हफ्ते में 2 बार इसके इस्तेमाल से दो मुंहे बाल कम होने लगेंगे।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।