होंठ हो जाएंगे मुलायम, ये चीजें आएंगी काम

हमारे होंठ बेहद नाजुक होते हैं। इसलिए इनकी देखभाल करना जरूरी होता है। मौसम का असर भी होंठों पर पड़ता है। ड्राई लिप्स देखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं। मुलायम होंठ पाने के लिए लिप बाम, मॉश्चराइजर के अलावा आप नेचुरल चीजों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किन चीजों के उपयोग से आपके होंठ सॉफ्ट हो सकते हैं। साथ ही आपको अपने होंठों पर क्या लगाना चाहिए और क्या नहीं।
करें यह काम

क्या चाहिए?
- एक चम्मच एलोवेरा जेल
- शहद
क्या करें?
- एलोवेरा जेल के पौधे से जेल निकाल लें।
- अब एक चम्मचकी मदद से जेल को मैश कर लें।
- अब इसमें एक चम्मचशहद मिलाएं।
- इन दोनों चीजों का इस्तेमाल मुलायम होंठों के लिए करें।
कैसे करें इस्तेमाल?
- इस पेस्ट को अपने होंठों पर लगाएं।
- 15 मिनट बाद पानी से होंठों को साफ कर लें।
- इसके एक ही इस्तेमाल से आपको फर्क नजर आ जाएगा।
- हफ्ते में दो से तीन बार इस तरीके से अपने होंठों पर एलोवेरा जेल और शहद का उपयोग करें। आपके होंठ मुलायम होने लगेंगे।
इसे भी पढ़ें:गुलाबी और मुलायम होंठों के लिए फॉलो करें एक्सपर्ट द्वारा बताए गए ये टिप्स
करें इन चीजों का इस्तेमाल
त्वचा के लिए दूध बेहद फायदेमंद होता है। इसके उपयोग से स्किन मॉइश्चराइज रहती है। आप दूध का इस्तेमाल होंठों पर भी कर सकती हैं।
क्या चाहिए?
5 गुलाब की पंखुड़ियां
दो चम्मचदूध
क्या करें?
- 5 गुलाब की पंखुड़ियों को इमाम दस्ते में पीस लें।
- अब इसमें दो चम्मचदूध डालें।
- दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- लीजिए तैयार है मुलायम होंठों के लिए उपाय।
इसे भी पढ़ें:मुलायम होंठों के लिए फॉलो करें ये रूटीन
कैसे करें इस्तेमाल?
- गुलाब की पंखुड़ियों से बने इस पेस्ट को लिप्स पर लगा लें।
- आप चाहें तो फिंगरटिप से होंठों को मसाज भी कर सकती हैं।
- कुछ देर में यह पेस्ट सूख जाएगा, तब होंठों को साफ कर लें।
- अब लिप बाम का इस्तेमाल करें।
- गुलाब की पंखुड़ियों से बने इस पेस्ट का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार करें।
इन बातों का रखें ध्यान

- आपको अपने लिप्स को एक्सफोलिएट करना चाहिए। यानी होंठों पर स्क्रब का इस्तेमाल करें। स्क्रब करने से होंठों पर मौजूद डेड स्किन रिमूव हो जाएगी, इससे आपके लिप्स ड्राई नहीं होंगे। बाजार से लिप स्क्रब खरीदने के बजाय चीनी और शहद से स्क्रबिंग करें।
- आप रात को होंठों पर नेचुरल ऑयल जैसे बादाम का तेल या मलाई लगाकर सो सकती हैं। ये चीजें आपके होंठों को मॉइश्चराइज रखने का काम करेंगी।
- रात को सोने से पहले लिपस्टिक हटाना न भूलें। अगर आप रात में लिपस्टिक लगाकर सो जाएंगी तो इससे आपके लिप्स डैमेज हो सकते हैं। होंठों के कालेपन का एक कारण लिपस्टिक ही है।
- अगर आपके होंठ फटते हैं तो इन्हें छिलने से बचें। ऐसा करने से होंठों पर इंफेक्शन हो सकता है। ऐसा न हो, इसके लिए लिप बाम का इस्तेमाल करें या होंठों को पानी से धो लें।
- अपने होंठों पर बार-बार जीभ न लगाएं। इसके कारण भी होंठ ड्राई होकर फटने लगते हैं। अगर आपके लिप्स ड्राई हो रहे हैं तो लिप मास्क से इन्हें हाइड्रेट करें।
- अखरोट पाउडर में शहद मिलाकर लगाने से भी होंठ मुलायम और गुलाबी हो सकते हैं। हफ्ते में एक बार इन चीजों का इस्तेमाल करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।