स्कैल्प को साफ करने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल

केवल हेयर वॉश नहीं करना चाहिए। अक्सर हम यह गलती करते हैं कि स्कैल्प को साफ नहीं करते हैं। इसके कारण स्कैल्प पर धूल-मिट्टी जमी रहती है और जूं हो जाती है। बालों के साथ-साथ स्कैल्प को भी साफ रखना जरूरी होता है। गंदे स्कैल्प के कारण ड्राईनेस और खुजली की समस्या हो जाती है। स्कैल्प को साफ रखने के लिए आपको किसी महंगे शैंपू या क्लीनर का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है।
आप नेचुरल चीजों की मदद से स्कैल्प को साफ कर सकती हैं। किचन में ऐसी कई चीजें मौजूद हैं, जो क्लींजर के रूप में काम करती हैं। इनमें एप्पल साइडर विनेगर से लेकर मोरिंग ऑयल शामिल हैं। चलिए जानते स्कैल्प को साफ करने का तरीका।
दही से कैसे साफ करें स्कैल्प?

दही का उपयोग त्वचा और बालों, दोनों पर किया जाता है। स्कैल्प को साफ करने के लिए दही का इस्तेमाल किया जा सकता है। स्कैल्प को साफ रखने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें-
- एक बाउल में थोड़ी सी दही डालें।
- अब ब्रश या फिंगरटिप की मदद से दही को स्कैल्प पर लगा लें।
- कुछ देर मसाज करें और 10-15 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें।
क्या एलोवेरा जेल से स्कैल्प को साफ किया जा सकता है?

एलोवेरा जेल में विटामिन ए सी और ही पाया जाता है। ये सभी आवश्यक पोषक तत्व स्कैल्प को साफ रखने में मदद करते हैं। स्कैल्प साफ रहेगा, तो डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प की समस्या नहीं होगी।
स्कैल्प पर एलोवेरा जेल लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बूस्ट होता है, जिससे बालों की ग्रोथ होती है। यही नहीं, एलोवेरा जेल के उपयोग से स्कैल्प पर मौजूद तेल भी अब्जॉर्ब हो जाता है। स्कैल्प को साफ करने के लिए आप इस तरह एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं
- हथेली पर थोड़ा सा एलोवेरा जेल लें।
- अब इसे अपने स्कैल्प पर लगा लें।
- हल्के हाथों से स्कैल्प को मसाज करें।
- करीब आधे आधे घंटे बाद बालों को शैंपू से धो लें।
- एलोवेरा जेल के उपयोग से आपका स्कैल्प साफ हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: स्कैल्प को साफ रखने के 5 घरेलू उपाय
स्कैल्प को साफ रखने का तरीका

स्कैल्प को साफ रखने के लिए खीरा और नींबू का कॉम्बिनेशन बेस्ट है। स्कैल्प पर मौजूद गंदगी और धूल को साफ करने के लिए आप इन दो चीजों का उपयोग कर सकती हैं। इस मिक्सचर में पाए जाने वाला सिट्रिक एसिड ड्राइनेस और डैंड्रफ जैसी समस्या से निजात पाया जा सकता है। स्कैल्प को साफ करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें-
- एक खीरा को धोकर साफ कर लें।
- अब खीरा को कद्दूकस करके रस निकाल लें।
- अब इस रस में थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाएं।
- इस पेस्ट को स्कैल्प पर लगाएं।
- करीब आधे घंटे बाद पानी से हेयर वॉश कर लें।
इसे भी पढ़ें: Scalp Care: गंदा स्कैल्प डीप क्लीन करने के लिए दही के ये 3 नुस्खे आएंगे काम
स्कैल्प को साफ करने के घरेलू नुस्खे

शहद में नरिशिंग गुण पाए जाते हैं, जिसके कारण इसका इस्तेमाल त्वचा और बालों पर किया जाता है। शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं। शहद के उपयोग बैक्टीरिया और इंफेक्शन से बचा सकता है। स्कैल्प की खुजली और रूखेपन को कम करने के लिए इस तरह करें शहद का उपयोग-
- शहद में थोड़ा-सा पानी डालें।
- अब ब्रश की मदद से शहद को स्कैल्प पर लगा लें।
- करीब 2-3 घंटे बाद बालों को धो लें।
इन चीजों के उपयोग से आप स्कैल्प को साफ कर सकती हैं ।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।