Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:03 PM IST

दुल्हन के किस हाथ में मेहंदी से दूल्हे का नाम लिखना होता है शुभ, जानें ज्योतिष की राय

शादी में दूल्हे और दुल्हन के हाथों में मेहंदी लगाने की प्रथा सदियों से चली आ रही है और इसका पालन न सिर्फ एक रस्म की तरह किया जाता है बल्कि दोनों के आपसी रिश्तों को भी मजबूत बनाता है। 
Updated:- 2024-04-16, 17:48 IST
image

किसी भी शुभ अवसर पर दुल्हन के हाथों और पैरों पर मेहंदी लगाने की प्रथा काफी लंबे समय से चली आ रही है। यह किसी भी पारंपरिक भारतीय शादियों में अत्यधिक सांस्कृतिक महत्व रखती है।

मेहंदी लगाने की इस कला को काफी लंबे समय से दुल्हन के सोलह श्रृंगारों का हिस्सा माना जाता रहा है। मेहंदी आजकल दुल्हन के लिए एक फैशन स्टेटमेंट होने के साथ एक जरूरी रस्म बन गई है।

शादी की सभी रस्मों के साथ मेहंदी की रस्म को भी एक अलग स्थान दिया गया है और इसे बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इसमें होने वाली दुल्हन को और उनके करीबी रिश्तेदारों के हाथों को मेहंदी से सजाया जाता है।

यही नहीं दुल्हन के हाथ में दूल्हे का नाम लिखने की प्रथा भी काफी पुरानी है और यह कहा जाता है कि हाथ में दूल्हे का नाम लिखने से भावी दंपत्ति के जीवन में सदैव प्रेम बना रहता है और उनका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। आइए ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानें दुल्हन को अपने किस हाथ में दूल्हे का नाम लिखना चाहिए। 

दुल्हन के हाथ में मेहंदी से दूल्हे का नाम क्यों लिखवाया जाता है?

in which hand we should apply mehndi

शादी से जुड़े असंख्य रीति-रिवाजों के बीच, हमारे मन में कई बार यह सवाल भी उठता है कि दुल्हन के हाथों की मेहंदी में दूल्हे का नाम लिखना जरूरी क्यों होता है। दरअसल अगर हम ज्योतिष की मानें तो हाथों की मेहंदी को शुभता का प्रतीक माना जाता है और इससे पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूती मिलती है।

मेहंदी से दूल्हे का नाम लिखने से दोनों के बीच सामंजस्य बना रहता है। मेहंदी को शुभता का प्रतीक माना जाता है और इससे नाम लिखने से ही दुल्हन का श्रृंगार पूर्ण होता है। मेहंदी दुल्हन के सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है, इसलिए ही जब कोई दुल्हन सोलह श्रृंगार करती है तब वो मेहंदी जरूर लगाती है।

मेहंदी का गहरा रंग पति-पत्नी के रिश्ते की गहराई का प्रतीक माना जाता है और मान्यता है कि दुल्हन की मेहंदी जितनी गाढ़ी होती है उसका दूल्हे के साथ रिश्ता भी उतना अटूट होता है। 

इसे जरूर पढ़ें: जानें दुल्हन को शादी से पहले मेहंदी क्यों लगाई जाती है?

शादी के लिए मेहंदी कब लगानी चाहिए?

अगर हम रीति-रिवाज की बात करते हैं तो होने वाली दुल्हन को कम से कम एक दिन पहले या 48 घंटे पहले हाथों में मेहंदी लगानी चाहिए। दरअसल मेहंदी का रंग मेहंदी लगाने के अगले दिन ज्यादा अच्छा चढ़ता है और 48 घंटे बाद और ज्यादा गहरा हो जाता है।

दरअसल इसका कोई ज्योतिषी कारण नहीं है कि मेहंदी आपको शादी के कितने दिन पहले लगानी है, लेकिन यदि हम इसके गहरे रंग के लिए लगाते हैं तो यही अच्छा समय माना जाता है। आपको मेहंदी शादी वाले दिन नहीं लगानी चाहिए क्योंकि उस दिन अन्य रस्में भी होती हैं और मेहंदी लगे हाथों से वो रस्में अच्छी तरह से नहीं हो पाती हैं। 

दुल्हन के किस हाथ में मेहंदी से लिखा जाता है दूल्हे का नाम?

lucky hand for bride

जब हम दुल्हन के हाथ में मेहंदी से दूल्हे का नाम लिखने की बात करते हैं इसके लिए दाहिने हाथ को ज्यादा शुभ माना जाता है। दरअसल पत्नी को पति की वामांगी माना जाता है और किसी भी स्थान पर पति अपने पति के दाहिनी तरफ बैठती है।

इसी वजह से जब दुल्हन के दाहिने हाथ में पति का नाम लिखा जाता है तो इसका सीधा संबंध पति के ह्रदय से होता है और इससे आपसी प्रेम बढ़ता है। मेहंदी से दाहिने हाथ में नाम लिखने से दोनों का रिश्ता अटूट हो जाता है। ऐसा माना जाता है कि दूल्हा और दुल्हन के हाथों पर मेहंदी का स्थान ज्योतिषीय विचारों से प्रभावित होता है। ज्योतिष के अनुसार दुल्हन के दोनों हाथों में  विभिन्न ऊर्जाओं का प्रवाह होता है।

इसे जरूर पढ़ें: सपने में हाथों में मेहंदी लगाना देता है कुछ खास संकेत

क्या दूल्हे के हाथ में भी मेहंदी से दुल्हन का नाम लिखा जाता है?

mehndi design for bride

दूल्हे के हाथों में मेहंदी लगाने की रस्म स्थान और परम्पराओं पर आधारित है और ऐसा हर परंपरा में जरूरी नहीं माना जाता है। लेकिन कुछ संस्कृतियों में ऐसा करना शुभ माना जाता है और इसे वैवाहिक जीवन के अटूट प्रेम का प्रतीक माना जाता है।

मान्यता है कि दुल्हन के भी दाहिने हाथ में ही दुल्हन का नाम लिखना चाहिए जिससे इनका आपसी प्रेम बना रहता है। दुल्हन की मेहंदी में दूल्हे का नाम और दूल्हे के हाथ में दुल्हन का नाम लिखने का विधान विवाह के संदर्भ में गहरा धार्मिक महत्व रखता है।

यह विवाहित जीवन के बंधन को प्रतिष्ठापित करता है और दोनों पति-पत्नी के बीच प्यार और समर्पण की भावना को प्रकट करता है। इसके अलावा, यह उनके भविष्य की आशा, सपने आकांक्षाओं को पूर्ण करने का प्रतीक भी माना जाता है।

यहां बताए सभी कारणों के अलावा, वैदिक ज्योतिष में, शरीर का दाहिना भाग सूर्य से जुड़ा होता है। दूल्हे और दुल्हन के दाहिने हाथ में मेहंदी लगाने से भावी जोड़े को सूर्य की ऊर्जा का आशीर्वाद मिलता है। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images:Freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।