Gond Katira For Skin Care: गर्मी के कारण चेहरे पर होती है जलन तो गोंद कतीरा का करें इस्तेमाल, एक्सपर्ट से जानें फायदे

बढ़ती गर्मी के कारण हर कोई परेशान होता नजर आ रहा है। लोग अब घर से बाहर निकलने के लिए भी कई बार सोचते हैं। वहीं कई सारे लोग तो घर से ही अपना काम कर रहे हैं, ताकि इस हीट वेव्स से बच सके। ऐसा इसलिए क्योंकि तेज धूप की तपिश के कारण स्किन में जलन होने लगती है। इसके बाद चेहरा लाल हो जाता है। इसी लाली और जलन को कम करने के लिए आप गोंद कतीरे का इस्तेमाल कर सकती हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट रैनु माहेश्वरी ने इसके इस्तेमाल का तरीका हमारे साथ शेयर किया। चलिए आपको भी बताते हैं उनके शेयर किए गए तरीके के बारे में।
गोंद कतीरा के स्किन पर फायदे

गोंद कतीरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को शांत लालिमा और जलन को कम करने में मदद करते हैं। यह मुंहासे को कम करने के लिए भी कारगर होता है। गोंद कतीरा में कोलेजन होता है, जो त्वचा को ठंडक देता है। इससे चेहरा हाइड्रेट रहता है। इसलिए भी आप इसका इस्तेमाल चेहरे पर कर सकती हैं।
गोंद कतीरे फेस मास्क के लिए सामग्री
- गोंद कतीरा- 3-4 टुकड़े
- दही-1 चम्मच
- शहद-1 चम्मच
इसे भी पढ़ें: स्किन केयर से जुड़ी प्रॉब्लम्स को इस तरह करें फिक्स
गोंद कतीरे का फेस मास्क बनाने का तरीका

- गोंद कतीरे को एक कटोरी में रातभर के लिए भिगोकर रख लें।
- इसके बाद जब ये अच्छे से नरम हो जाए, तो इसे मैश करें।
- इसमें दही और शहद को मिक्स करें।
- इसके बाद इस फेस मास्क को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- फिर इसे 15 से 20 मिनट सूखने दें।
- चेहरे को ठंडे पानी से साफ करें।
- इससे आपकी त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आएगी।
इन बातों का रखें ध्यान
गोंद कतीरा कुछ लोगों में एलर्जी का कारण बन सकता है। त्वचा पर उपयोग करने से पहले, अपनी कोहनी या हाथ के पीछे वाले हिस्से पर पैच टेस्ट करें। यदि कोई जलन या लालिमा होती है, तो उपयोग बंद कर दें और डॉक्टर से सलाह लें। इससे आपकी स्किन से जुड़ी समस्या कम होगी। साथ ही, आपको इसके इस्तेमाल करने का तरीका पता चल जाएगा।
इसे भी पढ़ें: नाईट क्रीम में घी का करें इस्तेमाल, स्किन से ये जुड़ी ये समस्या होंगी कम
नोट: स्किन पर गोंद कतीरे के इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, डॉक्टर की सलाह लेना न भूलें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।