Cracked Heels: फटी एड़ियों को न करें नजरअंदाज, ग्लिसरीन और नींबू से करें सही इस्तेमाल

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही सबसे पहले हमारे पैर अजीब दिखने लगते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारे पैरों की एड़ियां सबसे ज्याद फटी हुई नजर आती है। इसके लिए हम मोम और अन्य चीजों को पैरों में लगाते हैं, लेकिन इसका असर भी नजर नहीं आता है। ऐसे में आप डॉक्टर स्वाति जो की एक डर्मेटोलॉजिस्ट हैं। इनका Estheva clinic नोएडा के सेक्टर 12 में स्थित है। इनके बताए गए तरीके को ट्राई करें। साथ ही घरेलू चीजों को पैरों में लगाएं। इससे आपके पैरों की एड़ियां सॉफ्ट हो सकती हैं। आइए जानते हैं आप किन चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
फटी एड़ियों को सही करने के लिए लगाएं ग्लिसरीन और नींबू
अगर आपको लग रहा है कि एड़ियां ज्यादा फटी हुई नजर आ रही है, तो ऐसे में आप अपने पैरों में ग्लिसरीन और नींबू का इस्तेमाल करें। इससे आपकी फटी एड़ियों की समस्या कम होती नजर आ सकती है। बस आपको सही मात्रा में इसे मिलाकर इस्तेमाल करना है। इसका असर एकदम नजर नहीं आएग। कुछ समय बाद आपके पैर साफ होते नजर आएंगे।

किस तरह करें ग्लिसरीन और नींबू का फटी एड़ियों पर इस्तेमाल
- इसके लिए आपको छोटा टी स्पून ग्लिसरीन का लेना है।
- इसमें 1 चम्मच नींबू के रस को मिलाना है।
- इन दोनों चीजों को मिक्स करके इसे फ्रीज में रख लेना है।
- इसके बाद आपको रोज सोने से पहले पैरों को पानी से साफ करें।
- फिर अपने हाथों की मदद से इस मिश्रण को अपनी एड़ियों में लगाएं।
- फिर पैरों को मोजे से ढक कर सो जाएं।
- अगली सुबह इसकी हल्की मसाज करें।
- इस मिश्रण का इस्तेमाल करके आपकी फटी एड़ियां सही हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: बस 1 आलू से ठीक हो सकती हैं फटी एड़ियां, 10 दिनों तक इस तरह करें इस्तेमाल
फटी एड़ियों पर ग्लिसरीन और नींबू लगाते समय किन बातों का रखें ध्यान?
- अगर आपकी एड़ियों में ज्यादा जगह हो गई है, तो ऐसे में नींबू को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें।
- अगर आपकी एड़ियों की जगह पर जख्म हो गए हैं, तो भी किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट राय जरूर लें।
- अगर आप एड़ियों पर किसी भी चीज को लगा रही हैं, तो इसके बाद पैरों को ढक कर रखें।
इसे भी पढ़ें: इस 10 रुपये चीज़ को पैरों में लगा लें, 10 दिनों में कोमल हो सकेंगी फटी एड़ियां
इन चीजों को इस्तेमाल करके आप अपनी एड़ियों को साफ और अच्छा कर सकती हैं। साथ ही आपके पैर सुंदर नजर आएंगे। आप इसे ट्राई करें, लेकिन इससे पहले पैच टेस्ट करें।
नोट: स्किन पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।