
तीज त्योहार शुरू होते ही उनकी तैयारियां करनी हर एक महिला शुरू कर देती है। ऐसे में कुछ नए कपड़े खरीदती हैं तो कुछ नया लुक क्रिएट करने के लिए हेयर कट और पार्लर जाकर ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं। लेकिन मेहंदी लगवाना हर महिला पसंद करती हैं। इसके लिए वो अलग-अलग तरीके के मेहंदी डिजाइन को सर्च करती हैं। अब तीज का त्योहार आने वाला है इस दिन के लिए शादीशुदा महिला से लेकर कुंवारी लड़कियां भी हाथों को मेहंदी से सजाएंगी। ऐसे में अगर आप फुल हैंड मेहंदी डिजाइन को सर्च कर रही हैं तो इस तरीके की मेहंदी को आप अपने हाथों में लगा सकती हैं।

अगर आपको भरे-भरे हाथों की मेहंदी लगाना पसंद है तो इसके लिए आप इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप सबसे पहले पीकॉक डिजाइन को क्रिएट करें। इसके बाद जाली बनाएं फिर कमल के फूल के डिजाइन को अपनी हथेली पर बनाएं और डार्क आउट लाइन करें। इसके बाद छोटे-छोटे सर्कल अपने हाथों में बनाएं और हथेली को इससे पूरा भर लें। इस तरीके से आपके हाथों में खूबसूरत मेहंदी डिजाइन क्रिएट हो जाएगा।

अगर आपको जालीदार मेहंदी डिजाइन लगाना पसंद है तो इसके लिए आप इस डिजाइन के साथ अपने पूरे हाथ में इस मेहंदी को लगाएं। इसके लिए सबसे पहले आपको जाली बनानी हैं। इसके बाद छोटे-छोटे फूलों को उसमें डिजाइन करना है। फिर चेन डिजाइन क्रिएट करना है और इससे पूरी जाली को भरना है। आप चाहे तो इन जाली में स्वास्तिक का डिजाइन भी बना सकती हैं। इस तरीके से आपके हाथों पर भरा-भरा डिजाइन बन जाएगा। इस तरीके के डिजाइन को आप घर पर लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Mehndi Design : ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइंस आपके हाथों को देंगी खूबसूरत लुक

अगर आपकी हथेलियां छोटी हैं तो इसके लिए आप मोर डिजाइन के साथ फूल बनाएं इसके बाद जाली बनाकर इस डिजाइन को पूरा करें। इस तरीके के डिजाइन के लिए पहले हाथ में बेल बनाएं। फिर आसपास के एरिया को जलेबी डिजाइन से भर दें। आप चाहे तो आसपास पत्तियों का डिजाइन बना सकती हैं। इसी डिजाइन को उंगलियों पर बनाएं। इस तरीके से आपके हाथों पर मेहंदी (गुलाब जाल मेहंदी डिजाइन) भी लग जाएगी और हाथ भी खूबसूरत नजर आएंगे।
इसे भी पढ़ें: झटपट लगाएं गोल टिक्की मेहंदी की ये 5 डिजाइंस
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।