Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:53 PM IST

मेहंदी का रंग पाना अच्छा है तो लोहे के बर्तन में भिगोएं मेहंदी

मेहंदी का रंग लाल पाने का ये दादी मां का नुस्खा है। इसलिए इसे नजरअंदाज ना करें और लोहे के बर्तन में मेहंदी भिगोकर लगाएं। 
Updated:- 2018-01-25, 18:00 IST
henna soak it in an iron utensil

मेहंदी है रचने वाली, हाथों में गहरी लाली,

कहें सखियाँ, अब कलियाँ, हाथों में खिलने वाली हैं...

इस गाने को सुनने के बाद ही हर किस को मन करता है कि उसके मेहंदी का रंग लाल हो। वैसे भी हमारे इंडियन सोसायटी में एक बात कही जाती है कि मेहंदी जितनी लाल होती है होने वाला पति उतना ही प्यार करता है। इसी बात को सच मानते हुए हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि उसके हाथों की मेहंदी गहरी रचे। 

लेकिन मेहंदी का रंग लाल नहीं आया तो...?

क्या होने वाला पति प्यार नहीं करता?

अब इस पर तो बाद में सोचा जाएगा। लेकिन मेहंदी का रंग लाल नहीं आया को सोलह श्रृंगार में से एक श्रृंगार अधूरा रह जाएगा। मतलब की पूरा सोलह श्रृंगार ही अधूरा रह जाएगा। और शादी वाले दिन तो श्रृंगार अधूरा नहीं रहना चाहिए। तब क्या किया जाए?

तब दादी मां का ये नुस्खा आजमाएं मेहंदी का रंग पाने के लिए। 

दादी मां का नुस्खा

मेहंदी का रंग लाल पाने का ये दादी मां का नुस्खा है कि लोहे का बर्तन और मेहंदी को लेकर। ये दादी मां का अचूक नुस्का है इसलिए इसे नजरअंदाज ना करें और शादी के लिए लगाने वाली मेंहदी को लोहे के बर्तन में भिगोएं। 

इस तरह से भिगोएं मेहंदी

  • एक लोहे की कढ़ाई लें।
  • अब इसमें एक पैकेट मेंहदी डालें। 
  • फिर एक नींबू का रस निचोड़ें।
  • फिर एक चम्मच सरसों तेल डाल दें। 
  • एक्स्ट्रा इफेक्ट के लिए एक चम्मच चीनी को भी पानी में घोलकर डालें।  
  • अब इसे पूरी रात पानी में भीगे रहने दें। 
  • अगले दिन इसे कुप्पी में भर लें और हाथों में लगाएं।  

henna soak it in an iron utensil for red colour

मेहंदी लगाने के बाद

    • मेहंदी लगाने के बाद जब मेहंदी सूखने लगे तो इसमें नींबू पानी लगाएं। 
    • इस तरह से बनाएं नींबू पानी 
    • नींबू के रस में चीनी मिलाएं और फिर रुई से सूखी हुई मेहंदी पर इसे लगाएं। इससे मेहंदी अच्छी रंगेगी और इसका रंग लाल आएगा। 

henna soak it in an iron utensil red colour

बालों में भी लगा सकते हैं मेहंदी

नोट- बालों में अगर मेहंदी लगानी है तो मेहंदी को भिगाते वक्त इसमें चीनी ना मिलाएं। 

  • बालों में लगाने के लिए मेहंदी भिगोनी है तो इस तरह से मेहंदी भिगोएं-
  • एक लोहे की कढ़ाई में मेहंदी लें।
  • अब इसमें गर्म पानी में कॉफी पाउडर घोलकर मिलाएं। 
  • रात भर मेहंदी को भिगोएं रखें। 
  • अगले सुबह बालों में मेहंदी लगाएं और  एक घंटे बाद बालों को धो लें। 
  • इससे बालों का रंग ब्राउन हो जाएगा और बालों की कंडिशनिंग भी हो जाएगी।

बालों में मेहंदी लगाने के बाद ध्यान रखें

कई बालों में मेहंदी लगाने के बाद बाल थोड़े ड्राय दिखते हैं। इसलिए बालों को समय-समय पर कंडिशन करें और शेम्पू करने के बाद कंडीशनर लगाएं। 

 

तो इस तरह से लगाएं मेहंदी और पाएं पति का प्यार। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।