Beautiful Feets: पैरों की त्वचा को है मिनटों में चमकाना तो घर पर करें इन स्टेप्स की मदद से पेडीक्योर

त्वचा का ख्याल रखना हम सभी को पसंद होता है। इसके लिए हम आए दिन कई तरह के ट्रीटमेंट करते हैं। चेहरे के अलावा हाथों और पैरों को भी सही तरीके से देखभाल करने की जरूरत होती है। इसके लिए हम बाहर जाकर मैनीक्योर और पेडीक्योर करवाते हैं।
बाहरी धूल से पैर गंदे होना लाजमी है। इसके लिए हम घर में मौजूद चीजों की मदद भी ले सकते हैं। तो आइये जानते हैं एक्सपर्ट अदीबा के बताए नुस्खे से पैरों की त्वचा को चमकाने के लिए क्या ट्रीटमेंट लिया जा सकता है।
पैरों की त्वचा को साफ करने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करें?

- आलू का रस
- 1 चम्मच नींबू का रस
- 1 चम्मच नारियल तेल
- 1 चम्मच कॉफ़ी
- 1 चम्मच शैम्पू
पैरों की त्वचा का ख्याल कैसे रखें?
- बताई गई सभी चीजों को आपस में अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- इस लेप को पैरों की त्वचा पर लगा लें।
- 5 से 10 मिनट के लिए इस लेप को लगा हुआ छोड़ दें।
- पैरों को गुनगुने पानी से धो लें और तौलिए की मदद से साफ कर लें।
क्या है इस नुस्खे के त्वचा को फायदे?
- पैरों की त्वचा साफ-सुथरी निखरी हुई दिखाई देने लगेगी।
- चमकती त्वचा के साथ स्किन ग्लो करेगी।
- पैरों की त्वचा में मौजूद बाहरी गंदगी साफ करने में मदद मिलेगी।
इन बातों का रखें ख्याल

- हफ्ते में कम से कम एक बार तक इस नुस्खे को आजमाएं।
- किसी भी प्रोडक्ट का नुस्खे को आजमाने से पहले पैच टेस्ट करें।
- यह सभी चीजें ओउरी तरह से नेचुरल है, जिसके कारण यह स्किन के लिए फायदेमंद होती हैं।
- इनमें किसी भी तरह का केमिकल मौजूद नहीं है।
इसे भी पढ़ें: Foot Care:पैरों की डेड स्किन को साफ करने के लिए घर के किचन में मौजूद इन चीजों का करें इस्तेमाल
अगर आपको पैरों की देखभाल करने का आसान तरीका पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।