कमर तक लंबे हो सकते हैं बाल, अगर फॉलो करेंगी ये टिप्स

हर महिला चाहती हैं कि उसके बालों की ग्रोथ अच्छी रहे और उनके बाल लंबे और घने हो। बालों की ग्रोथ के लिए जहां महिलाएं कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं तो वहीं कई सारे उपाय भी करती हैं। इन सभी चीजों के बाद कई बार परिणाम आपकी इच्छा अनुसार नहीं आता है। इन चीजों का परिणाम अपनी इच्छा अनुसार आए इसके लिए कुछ बातों का भी खास ख्याल रखना चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपके बालों की ग्रोथ अच्छी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- Long Hair:बीच से डैमेज होने के कारण छोटी हो रही है लंबे बालों की लेंथ, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
स्कैल्प की अच्छी तरह सफाई
मौसम कोई भी हो जहां आप बालों की अच्छी तरह से सफाई करती हैं तो वहीं स्कैल्प की अच्छी तरह साफ करें। स्कैल्प की सफाई करने से जहां बालों की ग्रोथ बढ़ेगी तो वहीं बालों साइन भी करेंगे। बालों को अच्छी तरह से साफ करने के लिए हफ्ते में कम से कम तीन बार हेयर वॉश जरूर करें साथ ही शैंपू और कंडीशनर का भी इस्तेमाल करें।
बालों को खुला करके न रखें
बालों को ज्यादा देर तक खुला रखने से भी बाल की ग्रोथ पर इसका असर पड़ता है। दरअसल, बालों को खुला रखने से प्रदूषण साथ ही धूल मिटटी के कारण बालों को नुकसान हो सकता है। वहीं अगर आप बालों की अच्छी ग्रोथ चाहती हैं तो आप ज्यादा देर बालों को खुला न रखें।
कंघी करके सोएं
बालों की ग्रोथ अच्छी रहे इसके लिए आप रात के समय कंघी करके सोएं। कंगी करके सोने से जहां बालों उलझेंगे नहीं तो साथ ही स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन का फ्लो सही रहेगा. वहीं ब्लड सर्कुलेशन सही होने की वजह से बालों की ग्रोथ होगी।
इसे भी पढ़ें- Hair care Ideas : दो मुंहे बालों की समस्या होगी कम, अगर फॉलो करेंगी ये टिप्स
अगर आपको ये टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को जरुर शेयर करें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर दें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।