बारिश के मौसम में नजर आएंगी खूबसूरत अगर फॉलो करेंगी ये मेकअप टिप्स

बारिश के मौसम में मेकअप करना एक बड़ा टास्क होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में उमस के कारण मेकअप धूल सकता है और आपकेचेहरे की सुंदरता कम हो सकती है। इसी वजह से इस मौसम में महिलाएं मेकअप करने से बचती है। वहीं इस आर्टिकल में हम आपको मेकअप कुछ टिप्स बता रहे हैं और जो इस बारिश के मौसम में आप मेकअप अप्लाई करने के दौरान फॉलो कर सकती हैं और इस दौरान आप काफी खूबसूरत नजर आएंगी।
डार्क मेकअप न करें अप्लाई
बारिश के मौसम में डार्क मेकअप अप्लाई न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में डार्क मेकअप अप्लाई करने पर ये पसीने के कारण आपके चेहरे की रंगत को खराब कर सकता है। इस वजह से हो सके तो इस मौसम में हैवी मेकअप करने से बचें।
इसे भी पढ़ें: चेहरे के बाद गर्दन पर मेकअप करते समय रखें इन बातों का खास ख्याल
फाउंडेशन का कम करें इस्तेमाल
इस मौसम में फाउंडेशन का भी कम इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि पसीने और बारिश के कारण फाउंडेशन बह सकता है। इसी वजह से इस मौसम में फाउंडेशन की जगह आप फेस पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Liquid Lipstick Shades: मानसून सीजन में लिप्स पर अच्छे लगेंगे ये लिक्विड लिपस्टिक शेड्स, ऐसे करें ट्राई
आइब्रो पेंसिल का करें इस्तेमाल
इस मौसम में लाइनर का भी इस्तेमाल न करें। इस मौसम में लाइनर का इस्तेमाल करने से इसके फैलने के डर हो सकता है। इसी वजह से लाइनर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वहीं इस मौसम में आप लाइनर लगाने से बचें और इसकी जगह काजल का इस्तेमाल करें। वहीं आइब्रो पर पेंसिल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
लिपस्टिक का करें इस्तेमाल
इस मौसम में लिपस्टिक के फैलने के डर कम होता है और ये ही वजह है कि इस मौसम में लिपस्टिक लगा सकती हैं। इस मौसम में आप डार्क लिपस्टिक का चुनाव करें सतह ही वाटर प्रूफ लिपस्टिक भी लगा सकती हैं।
इन बातों का भी रखें ध्यान
- मेकअप अप्लाई करने के बाद इसे अच्छी तरह से साफ करें।
- मेकअप साफ़ करने के बाद फेसवॉश का इस्तेमाल करें।
- चेहरे को मॉइस्चराइजर जरुर करें।
इन टिप्स की मदद से आप अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं, साथ ही पार्टी या फंक्शन में पार्लर में पैसे खर्च किए बिना खूबसूरत लग सकती हैं। आपको ये तरीके कैसे लगे हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
इसे भी पढ़ें: Long Lasting Lipstick: फटे होंठों पर टिकी रहेगी सारा दिन लिपस्टिक, बस करें इन टिप्स को फॉलो
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik, her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।