Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:26 AM IST

Oily Skin: ऑयली स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है यह घरेलू चीजों से बना फेस स्क्रब, चेहरे के पोर्स होंगे साफ

त्वचा का ख्याल रखने के लिए घरेलू चीजें बाहरी प्रोडक्ट्स से ज्यादा फायदेमंद होती है। इसके लिए आप स्किन केयर एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Updated:- 2024-06-21, 19:21 IST
pores cleaning scrub

मौसम बदलने के साथ में त्वचा का टेक्सचर भी बदलता है। वहीं गर्मी और मानसून में स्किन ऑयली हो जाती है। यह चेहरे पर मौजूद पोर्स में तेल की मात्रा बढ़ जाने के कारण होता है। इसके लिए मार्केट में आपको कई सारी फेस स्क्रब मिल जाएंगी।

आप चाहे तो घरेलू चीजों की मदद से भी फेस स्क्रब बना सकती हैं। आइये जानते हैं कैसे बनायें घर में ऑयली स्किन के पोर्स को साफ करने के लिए फेस स्क्रब। साथ ही, जानेंगे इससे मिलने वाले त्वचा को फायदों के बारे में-

ऑयली स्किन के लिए फेस स्क्रब बनाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

besan for oily skin

  • बेसन 
  • खीरा 

बेसन को चेहरे पर लगाने से क्या होता है?

  • बेसन में मौजूद प्रॉपर्टी त्वचा के ऊपर जमी टैनिंग को कम करने में मदद करता है।
  • त्वचा में होने वाले किसी भी तरह के स्किन इन्फेक्शन को होने से रोकने के लिए बेसन बेहद मददगार होता है।
  • चेहरे पर मौजूद पोर्स को डीप क्लीन करने के लिए बेसन बेहद फायदेमंद होता है।

खीरे को त्वचा पर लगाने के फायदे क्या हैं?

  • खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद करते हैं।
  • इसमें मौजूद तत्व स्किन को डीप क्लीन करने के काम आते हैं।
  • इसमें मौजूद मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट तत्व चेहरे पर मौजूद पोर्स का साइज बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Makeup Tips: ऑयली स्किन है तो इन 5 स्टेप्स में पूरा करें मेकअप

ऑयली स्किन के लिए फेस स्क्रब कैसे बनाएं?

cucumber for oily skin at home

  • सबसे पहले एक बाउल में 2 से 3 चम्मच बेसन की लें।
  • इसमें एक खीरे को बारीक पीसकर मिला लें।
  • इन दोनों को आपस में मिक्स करके चेहरे पर लगा लें। 
  • चेहरे पर लगाने के बाद हल्के हाथों के दबाव से मसाज करें।
  • 5 से 10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करने के बाद चेहरे को पानी की मदद से धो लें।
  • इसे आप हफ्ते में 3 बार तक आजमा सकती हैं।
  • पहली ही बार में यह पोर्स को सही तरीके से साफ करने में मदद करेगा।

 

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

अगर आपको ऑयली स्किन की देखभाल करने के ये टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।