क्या सफेद बालों को तोड़ना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

बालों की सही तरीके से देखभाल करने के लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए। इसके लिए आप हेयर टेक्सचर को समझकर ही प्रोडक्ट्स का चुनाव करें।
Updated:- 2024-02-07, 20:02 IST
does plucking grey hair results in more expert

एक उम्र के बाद बालों का सफेद होना लाजमी होता है। वहीं सही पोषण ने मिल पाने के कारण भी बाल सफेद हो जाते हैं। वहीं कई बार किसी हेल्थ प्रॉब्लम के कारण भी बालों में कई तरह के बदलाव नजर आने लगते हैं। ऐसा कहा जाता है कि सफेद बालों को तोड़ना नहीं चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से बालों का सफेद होना बढ़ जाता है। 

इस पर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ चित्रा आनंद ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि सफेद बालों को तोड़ना चाहिए या नहीं। साथ ही उन्होंने कुछ टिप्स को भी शेयर किया। तो चलिए जानते हैं क्या कहना है एक्सपर्ट का-

बाल क्यों होते हैं सफेद?

grey hair causes

बालों के सफेद होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन इसका एकमात्र कारण मेलानन की कमी होने के कारण हो सकता है। वहीं सही खान-पान के सेवन न करने के कारण भी बालों बालों का सफेद होना लाजमी होता है। अक्सर हम फैशन और ब्यूटी के बदलते दौर में बालों को कलर करवाते हैं। इन हेयर कलर में कई तरह के केमिकल होते हैं और इन ब्लीच्स से बाल डैमेज हो जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बालों को सही पोषण नहीं मिल पाता है और इन केमिकल के इस्तेमाल के कारण ड्राईनेस बढ़ जाती है।

इसे भी पढ़ें: Shahnaz Husain Tips: सफेद बालों को काला करना है तो ये घरेलू उपाय हैं कारगर

सफेद बालों को तोड़ना चाहिए या नहीं?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Chytra Dermatologist (Indian Skin & Hair Expert) (@dr.chytra)

अक्सर आपने हमारी मम्मी या दादी को कहते सुना होगा कि सफेद बालों को तोड़ना नहीं चाहिए, लेकिन इसपर एक्सपर्ट का कहना है कि यह केवल एक मिथ है। यह भी कहा जाता है कि इन्हें तोड़ने सफेद बाल 1 से अनेक होते देर नहीं लगती है, बल्कि एक्सपर्ट बताते हैं कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता है।

इसे भी पढ़ें: सफेद बालों को काला करने के लिए आजमा सकती हैं ये नुस्खे

सफेद बालों का रोकना कैसे हो सकता है कम?

white hair cause

ज्यादातर स्ट्रेस लेने से भी बालों का सफेद होना बढ़ने लगता है। वहीं कई बार विटामिन्स की कमी होने के कारण भी बालों का सफेद होना बढ़ जाता है। बालों के सफेद होने से रोकने के लिए आप जिंक को अपनी डाइट में शामिल करें और मानसिक तनाव से दूरी बनाकर रखें। आप चाहे तो बालों में एक्सपर्ट की सलाह लेकर घरेलू चीजों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

 

अगर आपको सफेद बालों से जुड़ी यह एक्सपर्ट टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: freepik, shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।