बालों को हेल्दी और शाइनी बनाने के लिए बनाएं होममेड शैंपू, एक्सपर्ट से जानें तरीका

बालों में शैंपू किए बिना वो साफ नजर नहीं आते हैं। इसलिए ज्यादातर हर कोई अपने बालों में हफ्ते में 2 से 3 बार शैंपू जरूर करता है। ऐसा इसलिए ताकि हमारे बाल हेल्दी रहें। लेकिन ज्यादा केमिकल वाले शैंपू के इस्तेमाल से बाल झड़ने लगते हैं। साथ ही, थोड़े रफ नजर आते हैं। इसके लिए हम अक्सर होममेड चीजों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे ही आप घर पर अपने बालों को हेल्दी रखने के लिए शैंपू बना सकती हैं। यह शैंपू घरेलू चीजों से तैयार किया जाता है। इसे बनाने का तरीका अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मास्टर शेफ अरुणा विजय ने शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने शैंपू बनाने का तरीका बताया। आप भी इस तरीके से शैंपू बना सकती हैं।
शैंपू बनाने के लिए सामग्री

- मेथी दाना- 1 चम्मच
- फ्लैक सीड्स- 1 चम्मच
- चावल-1 चम्मच
- गोंद कतीरा- 1 चम्मच
- रीठा- 2 से 3 कप
शैंपू बनाने का तरीका (How To Make Homemade Shampoo)
View this post on Instagram
- इसे बनाने के लिए पहले आपको एक बाउल लेना है।
- अब इस बाउल में आपको यह सारी चीजें सही मात्रा में डालकर। इसमें 3 से 4 कप पानी डालना है।
- इन सभी चीजों को आपको पूरा रात के लिए भिगोकर रखना है।
- इसके बाद एक बॉयलर में इन सभी चीजों को डालकर 10 से 15 मिनट के लिए उबालना है।
- अब इसे ठंड़ा होने के लिए रख देना है।
- इसके बाद आपको रीठा के बीज अलग कर देने हैं।
- फिर इसे एक छलनी की मदद से छानकर अलग बर्तन में निकाल लेना है।
- इसके बाद इसमें गुलाब का पानी या एक्सट्रेक्ट डालना है।
- अब इसे ग्लास कंटेनर में डालना है।
इसे भी पढ़ें: जानिए क्या होते हैं माइल्ड शैम्पू और इन्हें इस्तेमाल करने के फायदे
इस तरह करें शैंपू का इस्तेमाल

- इसे आपको पानी में मिलाकर बालों में लगाना है। इससे झाग ज्यादा बनेंगे। साथ ही, बालों में यह अच्छे से लग जाएगा।
- इसे ड्राई बालों में अप्लाई करके भी आप पानी से इसे साफ कर सकते हैं।
- शैंपू को लगाने के बाद ज्यादा समय के लिए बालों में मसाज करें, ताकि स्कैल्प अच्छे से साफ हो सके।
- बालों के स्कैल्प को साफ करने के लिए आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार जरूर कर सकती हैं।
मास्टर शेफ अरुणा के बताए गए तरीके से आप घर पर आसानी से होममेड शैंपू को तैयार कर सकती हैं। इससे आपके बाल हेल्दी और सिल्की नजर आएंगे। साथ ही, आपको बाजार से शैंपू खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें रीठा मिला हुआ है, तो इससे बाल काले और सिल्की रहेंगे।
इसे भी पढ़ें: एंटी डैंड्रफ शैम्पू का करती हैं इस्तेमाल तो ध्यान रखें ये बातें
नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही पैच टेस्ट करना न भूलें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।