मानसून में चिपचिपी स्किन से हैं परेशान? घर पर बनाएं कोको बटर लोशन

बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से कई महिलाएं बचती हैं। इसकी वजह है कि इसमें मौजूद कुछ केमिकल्स त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं और सेंसिटिव स्किन पर जलन, ड्राईनेस या अन्य परेशानियां पैदा कर सकते हैं। ऐसे में कई लोग घर पर ही नेचुरल चीजों की मदद से ब्यूटी प्रोडक्ट्स तैयार करना पसंद करते हैं। अगर आप भी बाजार के प्रोडक्ट्स की बजाय घर पर ही नेचुरल तरीके से स्किन केयर प्रोडक्ट्स बनाना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपको कॉफी ग्राउंड्स और कोको बटर से तैयार होने वाले लोशन के बारे में बताएंगे, जो स्किन को सॉफ्ट और खूबसूरत बनाने में मदद करेगा।
होममेड कोको बटर लोशन
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह ने बताया कि कॉफी ग्राउंड्स और कोको बटर से बना सॉलिड लोशन एक ऐसा मॉइश्चराइजर है, जो त्वचा को मुलायम बनाता है और टैनिंग से बचाता है। यह लोशन खासकर सस्टेनेबल ब्यूटी लवर्स के लिए बेस्ट हो सकता है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत होगी।

कोको बटर लोशन की सामग्री
- आधा कप कोको बटर
- आधा कप शिया बटर
- दो चम्मच नारियल तेल
- दो चम्मच बादाम का तेल
- दो चम्मच कॉफी ग्राउंड्स
- लैवेंडर एसेंशियल ऑयल
- विटामिन ई ऑयल
कोको बटर लोशन बनाने का तरीका
इस लोशन में मौजूद कोको बटर और कॉफी ग्राउंड्स दोनों ही स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। इसे आप नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके घर पर आसानी से बना सकती हैं।
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले कोको बटर के छोटे-छोटे टुकड़े करें।
- अब इन्हें माइक्रोवेव या डबल बॉयलर में 30 से 40 सेकंड के लिए पिघलने के लिए रखें।
- जब यह पिघल जाए, तब इसमें शिया बटर, बादाम तेल, नारियल तेल, सूखे कॉफी ग्राउंड्स, लैवेंडर एसेंशियल ऑयल और विटामिन ई ऑयल मिक्स करें।
- अब इस पूरे मिश्रण को सिलिकॉन मोल्ड या आइस ट्रे में भरकर रख दें और सेट होने के लिए फ्रिज में रख दें।
![1 - 2026-07-22T161917.776]()
- लगभग 40 मिनट के बाद इसे बाहर निकालें।
- थोड़ी देर बाद आप इसे निकालकर किसी भी एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख सकती हैं।
- नहाने के बाद आप इसका इस्तेमाल अपनी स्किन के लिए कर सकती हैं।
इस होममेड लोशन को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। ऐसा इसलिए, क्योंकि हर किसी की त्वचा नेचुरल चीजों के प्रति अलग तरह से प्रतिक्रिया करती हैं।
यह भी पढ़ें- DIY Body Cream: महंगे लोशन के बजाय ट्राई करें ये खास घर बना बॉडी क्रीम, सर्दियों में स्मूथ बनेगी स्किन
आप भी बाजार के महंगे लोशन को खरीदने के बजाय घर पर ही कुछ अच्छा बनाने का सोच रही हैं, तो ऊपर दी गई टिप्स की मदद से कोको बटर लोशन तैयार कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
