Face Pack For Dark Skin: चेहरे की डार्कनेस को कम करेगा ये फेस पैक, घर पर बनाने का जानें आसान तरीका

चेहरे की डार्कनेस को कम करने और त्वचा को निखारने के लिए हम अक्सर बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे चेहरे की सुंदरता निखरती है। लेकिन इसका असर कुछ समय के लिए रहता है। इसके बाद चेहरा पहले की तरह खराब नजर आने लगता है। ऐसे में आप घर पर रखी चीजों का इस्तेमाल करें। ऐसा इसलिए क्योंकि घर की चीजों से नेचुरल निखार आता है। साथ ही, चेहरा साफ दिखता है। चलिए आपको बताते हैं किस तरह की चीजों का इस्तेमाल आप चेहरे पर कर सकती हैं।
चंदन पाउडर और दही का इस्तेमाल
आप अपने चेहरे पर चंदन पाउड और दही का इस्तेमाल चेहरे पर कर सकती हैं। इस तरह से आपके चेहरे पर अलग निखार नजर आएगा।
इस तरह करें इस्तेमाल
- इसके लिए आपको एक कटोरी में चंदन पाउडर लेना है।
- इसमें दही को मिक्स करना है।
- अब इसमें 1 चम्मच शहद को मिक्स करना है।
- इसके बाद इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करना है।
- अब इसे चेहरे पर अप्लाई करें।
- इसे 10 मिनट चेहरे पर लगा रहने दें।
- इसके बाद पानी से चेहरे को साफ करें।
- इसे लगाने से आपके चेहरे की डार्कनेस कम हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: DIY Skin Care: चेहरे की डार्कनेस को कम करने के लिए इस्तेमाल करें कॉफी और दही, जानें फायदे
हल्दी का करें इस्तेमाल
हल्दी में एंटी-बैक्टेरियल प्रोपर्टीज होती हैं। इसलिए आप इसका इस्तेमाल भी चेहरे पर कर सकती हैं। इसके लिए बेस्ट हैं कि आप इसका फेस पैक बनाकर चेहरे पर अप्लाई करें। इससे आपकी स्किन की डार्कनेस कम हो जाएगी।
इस तरह करें इस्तेमाल
- इसके लिए एक कटोरी में 1 चम्मच हल्दी लें।
- अब इसमें बेसन को मिक्स करें।
- फिर इसमें एलोवेरा जेल को मिक्स करें।
- अब इसे फेस पर अप्लाई करें।
- इसके बाद 10 मिनट बाद चेहरे से साफ करें।
- इससे आपके चेहरे की डार्कनेस कम हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: ग्लोइंग स्किन के लिए ये एलो वेरा जेल करें ट्राई कुछ ही दिनों में गुलाब की तरह खिलेगा चेहरा
इस बार इन फेस पैक को अप्लाई करें। इससे आपके फेस की डार्कनेस की कम हो जाएगी। साथ ही, आपको बाजार के प्रोडक्ट इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस आपको एक्सपर्ट सलाह की जरूरत है। इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट सलाह लें। साथ ही, पैच टेस्ट करना न भूलें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।