गर्मियों में हेयर फॉल और डैंड्रफ से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान Hair Care Tips

गर्मियों का मौसम केवल त्वचा के लिए नहीं बलिक बालों के लिए भी कई परेशानियां लेकर आता है। तेज धूप, पसीना, धूल और प्रदूषण की वजह से बाल चिपचिपे, रूखे और बेजान होने लगते हैं। कई महिलाओं को इस मौसम में हेयर फॉल, डैंड्रफ, फ्रिजी हेयर और स्कैल्प इंफेक्शन जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में बालों की सही देखभाल करना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर आप कुछ आसान हेयर केयर टिप्स और घरेलू नुस्खों को अपने डेली हेयर केयर रूटीन में शामिल कर लें, तो बालों को हेल्दी, शाइनी और मजबूत बनाए रखा जा सकता है। सही शैंपू, ऑयल मसाज, कंडिशनर और रसोई में मौजूद प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर बालों को पोषण दिया जा सकता है। इस विषय में हमारी बातचीत हेयर एक्सपर्ट निक्की शमीम से हुई है। तो आइए उनसे जानते हैं गर्मियों में बालों की देखभाल के आसान टिप्स और असरदार घरेलू उपाय।
फॉलो करें ये स्टेप्स
- गर्मियों में पसीने से बाल चिपचिपे और गंदे हो जाते हैं, जिससे कई समस्याएं होने लगती हैं इसलिए बालों को नियमित वॉश करें। हमेशा माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें। इसके लिए कोई भी शैंपू को थोड़े से पानी में घोलकर ही सिर पर लगाएं।
- तेज़ धूप से बचने के लिए बालों को बाहर जाते समय छतरी या स्कार्फ से ढंकें ताकि अल्ट्रावॉयलेट रेज से बाल सुरक्षित रहें।
- बालों को ब्लो ड्राई या आयनिंग करने से बचें। गर्मियों में यह बालों को और भी डैमेज कर सकते हैं, जिससे बाल रूखे होकर कमजोर होकर टूटने लगते हैं।
- गर्मियों में एल्कोहॉल बेस्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें, क्योंकि यह बालों को और भी ड्राई बना देते हैं।
- कंडिशनर का इस्तेमाल जरूर करें। गर्मी है, तो इसका यह मतलब नहीं कि आप तेल मालिश नहीं करेंगी। आप हेयर वॉश से पहले ऑयल मसाज करें, ताकि बालों में मॉयस्चर बना रहे।
- द्य हेयर सीरम का इस्तेमाल जरूर करें। इससे बाल स्वस्थ और शाइनी नजर आएंगे। इसके साथ ही बाल फ्रिजी भी नहीं दिखेंगे।
- इस मौसम में बालों को खुला न रखें। कोई टॉप हेयर स्टाइल बनाएं या पोनीटेल बनाएं। हेयर स्टाइल्स लूज़ और ईजी ही रखें, ताकि बालों में पसीना अधिक न हो और वह टूटें भी नहीं।
यह भी पढ़ें- Summer Hair Care Tips: महंगे शैंपू नहीं, बस इन 3 तरह के पानी से धोएं बाल; तेजी से हो सकती है ग्रोथ
अपनाएं टिप्स एंड ट्रिक्स
- नारियल के तेल में समान मात्रा में आंवला तेल मिलाकर थोड़ा-सा नींबू का रस और दूध मिलाकर मसाज करें।
- एलोवेरा में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं। एलोवेरा जेल को स्कैल्प में अप्लाई करें। 15 मिनट बाद शैंपू कर लें। नींबू के रस में ऑलिव ऑयल मिलाकर मसाज करें। इससे रूखे बालों में हेल्दी शाइन आती है। स्कैल्प पर दही से मसाज करें और 15 मिनट बाद रिंस कर लें। दही या छाछ से भी बालों का झडऩा बंद होता है और डैंड्रफ की समस्या दूर होती है।
- कोकोनट मिल्क से मसाज करने पर बालों को पोषण मिलता है। बाल नर्म-मुलायम बनते हैं। अंडे की जर्दी में शहद मिलाकर लगाने से बालों की डीप कंडीशनिंग होती है।
- ऑलिव ऑयल डैंड्रफ को ट्रीट करता है। सोने से पहले रोज़ाना ऑलिव ऑयल को हलका गर्म करके उससे स्कैल्प मसाज करें। सुबह शैंपू कर लें।
- अंडा बालों को रिपेयर करने का काम करता है। अगर बाल ऑयली हैं, तो अंडे का सफेद भाग लें, ड्राई बालों के लिए पीला भाग और सामान्य बालों के लिए पूरा अंडा फेंटकर लगाएं। फिर गुनगुने पानी से धो लें। समान मात्रा में प्याज और नींबू का रस लेकर मिक्स करें। शैंपू करने से कुछ देर पहले मसाज करें।
यह जानकारी अगर आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह भी पढ़ें- Cucumber Hair Mask: गर्मी में आपकी स्कैल्प को ठंडक पहुंचाएगा खीरे से बना यह हेयर मास्क, जरूर करें ट्राई
डिस्क्लेमर :अगर किसी तरह की बालों में समस्या है तो इन नुस्खों का प्रयोग न करें।
लेखक : गीतांजलि
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।