Diwali Mehndi Designs: दिवाली पर 5 मिनट में लगाएं मेहंदी के ये डिजाइन, हाथ लगेंगे खूबसूरत

Mehndi Design: दिवाली का त्योहार पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार पर लोग ना सिर्फ अपने घर को सजाते हैं, बल्कि खुद को भी सजते हैं। दिवाली पर हाथों में मेहंदी लगाई जाती है। हालांकि, इस दौरान महिलाओं के पास समय बहुत कम होता है। इस आर्टिकल में देखें मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन, जिन्हें आप दिवाली पर 5 मिनट में लगा सकते हैं।
दिवाली पर लगाएं मेहंदी के ये डिजाइन (Diwali Mehndi Designs 2023)

दिवाली पर हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए आप मेहंदी के ये डिजाइन ट्राई करें। इस डिजाइन को बनाने के लिए आपको बस हाथों की उंगलियों पर मेहंदी लगानी है और एक उंगली के नीचे से डिजाइन बनाना है। यह डिजाइन हाथों पर बहुत अच्छा लगता है।
इसे भी पढ़ेंः Easy Mehndi Designs: 5 मिनट से भी कम समय में बन जाएंगे मेहंदी के ये आसान डिजाइंस
मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन (Latest Mehndi Design)

मेहंदी का जाल वाला डिजाइन भी आजकल ट्रेंड में है। इस तरह के डिजाइन में हाथों पर बस जाल बनाना होता है और उंगलियों पर हैवी डिजाइन बनाना होगा। किसी भी उम्र की महीला इस डिजाइन को एथनिक आउटफिट के साथ बना सकती हैं।
खूबसूरत मेहंदी डिजाइन (Easy Mehndi Design)

जो लोग ज्यादा भरी-भरी मेहंदी लगाना पसंद नहीं करते हैं, उनके लिए सिंपल डिजाइन वाली मेहंदी का डिजाइन एक अच्छा ऑप्शन है। इस डिजाइन में बस आपको लाइन खींचकर उसके साइड में पत्ते बनाने हैं। यह डिजाइन बड़े हाथों पर काफी अच्छा लगता है।
मेहंदी डिजाइन फोटो (Mehndi Designs Ideas)

इन सभी डिजाइन के साथ-साथ आप प्लेन मेहंदी भी लगा सकते हैं। यह डिजाइन इतना आसान होता है कि इसे आप खुद भी बना सकते हैं। साड़ी और सूट जैसे आउटफिट्स के साथ ये डिजाइन बहुत अच्छा लगता है।
इसे भी पढ़ेंः Keri Mehndi Designs: हाथों की उंगलियों के लिए खास हैं केरी मेहंदी के ये आसान डिजाइंस
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।