Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:43 PM IST

Homemade Coconut Face Pack: चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देगा होममेड कोकोनट फेस पैक, जानें बनाने का आसान तरीका

Homemade Coconut Face Pack: अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए एक से एक महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो अब आप घर पर रहकर एक्सपर्ट का बताया एक खास फेस पैक आजमा सकती हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इसे बनाने का आसान और सही तरीका।
Updated:- 2026-03-28, 12:00 IST
image

चेहरे पर अगर एक पिंपल भी हो जाए, तो इससे अधिकतर महिलाएं परेशान होने लगती है। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक है और चेहरे पर हो रही पिंपल्स, रैशेज और दाग धब्बे की परेशानी का सामना कर रही है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है और ना ही अब आपको पार्लर में फिजिकल खर्च करने पड़ेंगे। आज हम आपको इस खबर के जरिए एक ऐसे असरदार फेस पैक के बारे में बताएंगे, जिसे आप कम खर्चे में घर पर तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से इस फेस पैक के बारे में।

घर पर बनाएं खास होममेड कोकोनट फेस पैक

दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि अगर आप भी चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए तरह-तरह के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर रहकर कम खर्च में और आसानी से एक खास फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने का तरीका बहुत आसान है। घर पर फेस पैक बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

2 (1)

यह भी पढ़ें- Homemade Bleach: घर पर ऐसे बनाएं खास नेचुरल ब्लीच, चेहरे की बढ़ेगी खूबसूरती

फेस पैक बनाने के लिए सामग्री -

  • चावल का आटा
  • कच्चा नारियल
  • शहद
  • विटामिन ई कैप्सूल

फेस पैक बनाने का तरीका - 

  • कोकोनट से फेस पैक बनाने का तरीका बहुत आसान है।
  • इसे बनाने के लिए आप एक कच्चा नारियल लें।
  • उसको पीसकर पेस्ट बना लें, फिर इसका रस अलग कर दें।
  • अब इस रस में थोड़ा चावल का आटा मिक्स कर दें।
  • दोनों को मिलाने के बाद आप इसमें शहद और विटामिन ई कैप्सूल मिक्स कर दें।

    1 (2)

  • अब आप इसे तब तक फेंटें, जब तक की यह गाढ़ा न हो जाएं।
  • जब यह गाढ़ा हो जाएं, तब आप इसका अपने चेहरे के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • आप इस फेस पैक का एक हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • अगर आप इस फेस पैक का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

यह भी पढ़ें- महंगे प्रोडक्ट के बजाय घर पर तैयार ये खास फेस सीरम, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit : FREEPIK

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।