Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:06 AM IST

Easy Mehndi Designs: भारी हाथों पर खूब जचेंगे मेहंदी के ये आसान डिजाइंस

हाथों में मेहंदी लगाने के लिए सबसे पहले आपको हथेली के आकार को समझना बेहद जरूरी होता है। ऐसा करने से मेहंदी का डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती को दोगुना करने में मदद करेगा।
Updated:- 2024-01-08, 19:40 IST
mehndi designs for heavy hands

हर तीज-त्योहार के मौके पर हाथों पर मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है और इसके कई डिजाइंस आपको ऑनलाइन भी देखने को मिल जाएंगे। वैसे तो मेहंदी के सभी डिजाइन लगभग हर तरह के हाथों पर खूबसूरत नजर आते हैं, लेकिन हाथों के आकार के हिसाब से मेहंदी के डिजाइन को चुनने से डिजाइन खिलकर नजर आता है।

हैण्ड टाइप की बात करें तो अक्सर भारी हाथों पर मेहंदी का डिजाइन चुनते समय हम कंफ्यूज हो जाते हैं। तो चलिए आज आज हम आपको दिखाने वाले हैं भारी हाथों के लिए मेहंदी के आसान डिजाइंस और बताएंगे इन डिजाइन को बनाने का आसान तरीका।

अरेबिक मेहंदी डिजाइन 

arabic mehndi for heavy hands

अरेबिक डिजाइन की मेहंदी को आजकल बेहद पसंद किया जा रहा है। वहीं इस तरीके के मेहंदी के डिजाइन को बनाने के लिए आप टूथपिक और इअरबड्स की सहायता ले सकती हैं। इसका डिजाइन आप बारीकी से बनाएं। इसके अलावा मॉडर्न लुक देने के लिए आप कट-आउट पैटर्न को भी चुन सकती हैं। इस डिजाइन को सबसे ज्यादा मुस्लिम कल्चर में लगाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: चौड़े हाथों के लिए केरी मेहंदी के ये नए और आसान डिजाइंस हैं बेहद खास

जालीदार मेहंदी डिजाइन 

jaalidar mehndi for heavy hands

जालीदार मेहंदी डिजाइन को आप कई तरीके से कस्टमाइज करके बना सकते हैं, लेकिन अगर आप चाहती हैं कि सिंपल जाल के जगह आप हाथों को थोड़ा मॉडर्न लुक दें तो इसके लिए आप इस तरीके से हार्ट या स्टार का डिजाइन बना सकते हैं। वहीं जाल का डिजाइन आप ज्यादा चौड़ा न रखें अन्यथा आपके हाथों की चौड़ाई अधिक ज्यादा नजर आने लगेगी।

बेल मेहंदी डिजाइन 

bail mehndi for fat hands

वैसे तो बेल में आपको कई डिजाइंस आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन अगर आपके हाथ भारी और चौड़े हैं तो इस तरह से आप बारीक जालीदार, केरी के डिजाइन को बना सकती हैं। बेल के डिजाइन के लिए आप चौड़े डिजाइन को चुनें ताकि आसानी से आपकी हथेली कवर हो जाये।

इसे भी पढ़ें : छोटी उंगलियों पर खूब जचेंगे बेल मेहंदी के ये आसान डिजाइंस

सर्किल मेहंदी डिजाइन

circle mehndi for heavy hands

वैसे तो आपको सर्किल में मंडला और गोल टिक्की मेहंदी जैसे कई डिजाइंस आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन अगर आपके हाथ भारी हैं तो बड़े आकार का सर्किल बनाकर बारीकी से डिजाइन को बना सकती हैं। हाथ भारी हैं तो आप उंगलियों पर भी इसी तरह से बारिकी से डिजाइन को बनाएं। 

 

अगर आपको भारी हाथों के लिए मेहंदी के ये खास डिजाइंस पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।