अंडरआर्म्स का कालापन हो सकता है आसानी से साफ, अगर ट्राई करेंगी ये घरेलू नुस्खे

अंडरआर्म्स के काले होने की वजह से महिलाओं को कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। वहीं इस वजह से महिलाएं स्लीवलेस कपड़े भी नहीं पहनती हैं। लेकिन, अब आसानी से अंडरआर्म्स कालापन साफ हो सकता है। अंडरआर्म्स के कालेपन को आसानी से साफ करने की जानकारी ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने दी है। एक्सपर्ट ने एक घरेलू नुस्खा बताया है जिसका सही तरह से इस्तेमाल करने से अंडरआर्म्स का कालापन साफ हो सकता है।
दही की मदद से साफ हो सकते हैं काले अंडरआर्म्स
एक्सपर्ट ने बताया कि दही की मदद से अंडरआर्म्स का कालापन आसानी से साफ हो सकता है। दही कई सारे गुणों से भरपूर है और ये सभी गुण सेहत के साथ-साथ बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद है। वहीं इसमें में मौजूद गुण अंडरआर्म्स के कालेपन को साफ करने में मददगार साबित हो सकते हैं। वहीं एक्सपर्ट ने ये भी बताया कि दही के साथ आलू का रस और तेल का इस्तेमाल करने से भी अंडरआर्म्स का कालापन साफ हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- सेलिब्रिटी की तरह चाहती हैं क्लीन अंडरआर्म्स तो ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे
सामग्री
1 चम्मच दही
2 चम्मच आलू का जूस
1/2 चम्मच तेल
इस तरह करें इस्तेमाल

- एक कटोरी में दही लें।
- इसमें आलू का जूस का मिलाएं
- इसके बाद इसमें तेल को मिक्स करें।
- इन तीनों चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को अंडरआर्म्स के कालेपन वाली जगह पर बनाएं।
- पेस्ट अप्लाई करने के बाद मसाज करें।
- इसके बाद इसे धो लें।
- इस उपाय को हफ्ते में दो दिन करें।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
इसे भी पढ़ें- काले अंडरआर्म्स को इस एक चीज से करें साफ, पसीने की बदबू भी जाएगी भाग
अगर आपको एक्सपर्ट द्वारा बताया गया ये घरेलू नुस्खे पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।