Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:00 PM IST

आम की गुठली फेंक‍िए नहीं, यह बालों को बना सकती है सॉफ्ट और शाइनी; आसान है इस्‍तेमाल का तरीका

आजकल बालों से जुड़ी कई समस्‍याएं बढ़ गईं हैं। ड्राईनेस और बालों का सफेद होना ताे आम हो गया है। ऐसे में हम आपको एक खास नुस्‍खा बता रहे हैं, ज‍िससे ये समस्याएं दूर हो सकती हैं।
Updated:- 2026-07-14, 09:49 IST
mango kernels for soft and shiny hair

गर्मियों में हर क‍िसी के घर में आम जरूर आता है। हर कोई आम खाने के बाद इसकी गुठली को फेंक देता है, लेक‍िन क्‍या आप जानती हैं क‍ि यही गुठली आपके बालों को स्‍मूथ और शाइनी बना सकती है? दरअसल, आजकल बालों की देखभाल में कई तरह के घरेलू नुस्‍खों का इस्‍तेमाल क‍िया जा रहा है। उन्‍हीं में से एक आम की गुठली भी है। खास बात ताे ये है क‍ि इसे कुछ दूसरी चीजों के साथ म‍िलाकर एक हेयर मास्‍क घर पर ही बनाया जा सकता है।

इससे बालों की ड्राईनेस तो कम होगी ही, साथ ही सफेद बालों से भी छुटकारा म‍िलेगा। इन द‍िनों इंस्‍टाग्राम और यूट्यूब पर इसके कई वीड‍ियोज भी वायरल हो रहे हैं। आइए जानते हैं क‍ि आप इसका हेयर मास्‍क कैसे बना सकती हैं और इसे इस्‍तेमाल करने का तरीका क्‍या है?

बालों के लिए क्‍या करती है आम की गुठली?

आपकाे बता दें क‍ि आम की गुठली के बीज का इस्‍तेमाल कई घरेलू नुस्खों में किया जाता है। इसे पीसकर पाउडर बनाया जाता है और फिर दूसरी चीजों के साथ मिलाकर बालों पर लगाया जाता है। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि सफेद बालों को पूरी तरह काला कर देने का दावा हम नहीं कर सकते हैं क्‍योंक‍ि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Masala Kitchen by Poonam Devnani (@masalakitchenbypoonam)

कैसे बनाएं आम की गुठली का हेयर मास्क?

इस हेयर मास्क को घर पर तैयार करना काफी आसान है। सबसे पहले आम की बड़ी गुठली को तोड़कर उसके अंदर की बीज को बाहर निकाल लें। अब इस बीज को अच्छी तरह कूट लें या मिक्सर में पीसकर इसका पाउडर बनाकर छान लें। इसके बाद दो चम्‍मच पाउडर में 2 से 3 चम्‍मच दही और इतना ही प्‍याज का रस म‍िलाकर एक स्‍मूथ पेस्‍ट बना लें। आपका हेयर मास्‍क तैयार है।

यह भी पढ़ें- केले के छिलके भी चमका सकते हैं आपके बाल, सॉफ्ट-शाइनी हेयर के लिए ऐसे करें इस्‍तेमाल

कैसे करें इस्तेमाल?

  • इस हेयर मास्क को बालों की जड़ों से लेकर लंबाई तक अच्छी तरह लगाएं।
  • खासकर उन हिस्सों पर ध्यान दें जहां सफेद बाल ज्यादा दिखाई देते हैं।
  • मास्क लगाने के बाद इसे करीब 2 घंटे तक बालों में लगा रहने दें।
  • इसके बाद साफ पानी से बाल धो लें।
  • अगले दिन आप शैंपू कर सकती हैं।

कितने दिन में करें इस्तेमाल?

इस घरेलू हेयर मास्क का इस्तेमाल आप हफ्ते में एक बार कर सकती हैं। नियमित रूप से अगर आप इसका इस्तेमाल करेंगी तो बालों की ड्राईनेस कम होगी। आपके बाल पहले से ज्‍यादा स्‍मूथ और शाइनी नजर आएंगे। साथ ही रेगुलर इस्‍तेमाल करने से बालों की सफेदी भी कम हो सकती है।

mango kernels for soft and shiny hair (1)

इन बातों का रखें ध्‍यान

  • कोई भी नुस्‍खा आजमाने से पहले पैच टेस्‍ट जरूर करें।
  • अगर स्‍कैल्प में कोई इंफेक्‍शन या घाव है तो इस्‍तेमाल न करें।
  • हफ्ते में स‍िर्फ एक बार ही इस्‍तेमाल करें।
  • न‍ियमि‍त रूप से इस्‍तेमाल करने पर ही आपको फर्क दि‍खेगा।

यह भी पढ़ें- Coloured Hair Care Tips: कलर कराने के बाद रूखे-रूखे हो गए हैं बाल? इस आसान तरीके से करें केयर

तो अगर आप भी बालों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं ताे ये नुस्‍खा आजमा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

नोट- यह जानकारी इंस्‍टाग्राम और यूट्यूब वीड‍ियोज पर आधारि‍त है। हरज‍िंदगी इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करती है। इसका इस्तेमाल करने से पहले आप एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Image Credit- Freepik/Gemini

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।