Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:17 AM IST

क्या आप जानती हैं नेल पॉलिश का अविष्कार कैसे हुआ? जानें इसकी दिलचस्प कहानी

जिस चीज को हम आज फैशन और ब्यूटी का जरूरी हिस्सा मानते हैं, उसका इतिहास भी आपको पता होना चाहिए। आज के समय में नेल पेंट भी महिलाओं की स्टाइल और पर्सनैलिटी का जरूरी हिस्सा बन गया है।
Updated:- 2026-07-04, 15:42 IST
do you know how nail polish was invented know history

महिलाओं की पर्सनैलिटी और स्टाइल के लिए नेल पेंट एक सबसे जरूरी प्रोडक्ट बन गया है। कई महिलाएं अपने लुक को पूरा करने के लिए हर दिन अपने कपड़ों से मैच करता हुआ नेल पेंट लगाती हैं। यह न केवल हाथों को सुंदर बनाता है बल्कि इसे पैरों पर भी लगाया जाता है। यही कारण है कि आजकल मार्केट में हर रंग का नेल पेंट आपको मिल जाएगा, लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर नेल पेंट का आइडिया कैसे आया? किसने नेल पेंट का अविष्कार किया और यह कैसे इतनी जल्दी फेमस हो गया, इसके बारे में हम आज के इस आर्टिकल में विस्तार से बताएंगे।

नेल पेंट का आइडिया कैसे आया?

आज जो चमकदार नेल पेंट आप नाखुनों पर लगाती हैं, इसका आइडिया कारों के पेंट की चमk से आया था। संयुक्त राज्य अमेरिका (US) की एक फेमस ब्यूटी और लाइफस्टाइल वेबसाइट Byrdie पर डाली गई जानकारी के अनुसार बहुत पहले से ही लोग अपने नाखुनों को रंगा करते थे। पहले के समय में इसे केवल फैशन नहीं बल्कि समाज में अलग पहचान के लिए लगाया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। उस समय काले रंग के नेल पेंट कलर को ऊंचे पद का संकेद माना जाता था, इसके साथ ही अलग-अलग रंग समाज में लोगों के अलग-अलग स्तर को बताते थे।

Nail polish history

चीन में आम था नेल पेंट लगाना

रिपोर्टस के अनुसार चीन में 3000 ईसा पूर्व ही लोग नाखूनों को रंगा करते थे। उस समय नेल पेंट लगाने का तरीका अलग-अलग था। चीनी लोग अंडे की सफेदी से या मोम से नाखुन रंगते थे। शाही परिवार को ज्यादातर लाल रंग लगाए हुए देखा जाता था। चीन में तब नाखूनों का रंग पद के हिसाब से भी लगाया जाता था। अगर कोई शाही परिवार के रंगों की नकल करता था, तो उसे अपराधी मान लिया जाता था।

Origin of nail polish

क्लियोपेट्रा और मिस्र में सुंदरता के लिए लगाते थे लोग

माना जाता है कि मिस्र की फेमस रानी क्लियोपेट्रा नाखुनों को रंगने के लिए मेंहदी का इस्तेमाल करती थीं। वह हर उंगली को मेंहदी में डुबोकर नाखुन रंगती थी। उनका पसंदीदा रंग गहरा लाल माना जाता था। हालांकि, इस बाता का सही प्रमाण नहीं मिला है, लेकिन आपको इसके बारे में कई जगहों पर पढ़ने को मिल जाएगा। माना जाता है कि मिस्र में हजारों साल पहले भी लोग नाखूनों को मेंहदी से रंगते थे।

इसे भी पढे़ं-नोटों पर कितनी भाषाओं में होती है लिखावट, क्या जानती हैं आप?

Michelle Ménard nail polish invention

हेगली संग्रहालय और पुस्तकालय में छपी जानकारी के अनुसार 1920 के दशक में फ्रांस की मेकअप आर्टिस्ट मिशेल मेनार्ड (Michelle Ménard) को शाइन करने वाले नेल पेंट का आइडिया आया था। उन्होंने कार के पेंट से प्रेरित होकर इस तरह का नेल पेंट लगाने के बारे में सोचा था।

इसे भी पढ़ें- कम समय, ज्यादा काम और बढ़ता दबाव; जानें क्या सही है मल्टीटास्किंग का यह नया तरीका?

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।