गर्दन के कालेपन को साफ करने के लिए ये DIY क्रीम का करें इस्तेमाल

अक्सर महिलाएं गर्दन के कालेपन की समस्या काफी परेशान रहती है और इस वजह से कई बार महिलाओं को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता हैं। वहीं इस समस्या से कैसे निजात पाए इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बात की। एक्सपर्ट ने DIY क्रीम की बारे में बताया है जिसकी मदद से हफ्ते भर में गर्दन का कालेपन को साफ हो सकता है। वहीं एक्सपर्ट ने कुछ चीजों के बारे में बताया है जिनकी मदद से ये DIY क्रीम बनाई जा सकती है।
पपीता जेल की मदद से बनाएं DIY क्रीम

एक्सपर्ट ने बताया कि पपीता जेल की मदद से ये DIY क्रीम बनाई जा सकती है। पपीता कई सारे गुणों से भरपूर है और ये सभी गुण त्वचा के लिए फायदेमंद है। पपीते में एंटीऑक्सीडेंट और बायो फ्लेवोनोइड जैसे कई सारे गुण होते हैं जो त्वचा को साफ करने में मदद करते हैं। इसी के साथ गर्दन का कालेपन को साफ करने के लिए भी आप पपीते जल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: Pigmentation On Face: झाइयों को कम करने में असरदार है यह एक चीज, चेहरा दिखेगा साफ
पपीता जेल, ग्लिसरीन और बादाम तेल की बनाएं क्रीम
सामग्री
- एक कांच का सील बंद डिब्बी
- 4 बड़े चम्मच पपीता जेल
- 1/2 चम्मच ग्लिसरीन
- 1 बड़े चम्मच बादाम तेल
इस तरह बनाए DIY क्रीम
- एक कांच की कटोरी में पपीता जेल लें
- इसमें ग्लिसरीन मिलाएं
- इसके बाद इसमें बादाम तेल मिलाएं
- इस पेस्ट को सील बंद डिब्बे में बंद कर लें।
- इस पेस्ट को दिन और रात को अप्लाई करें।
- इसी के साथ इस क्रीम को आप दिन में भी अप्लाई कर सकती हैं।
- इस पेस्ट को अप्लाई करने से पहले गर्दन को अच्छी तरह से धो लें।
पपीता जेल, नारियल तेल और विटामिन ई कैप्सूल

सामग्री
- एक कांच का सील बंद डिब्बी
- 4 बड़े चम्मच पपीता जेल
- 1/2 चम्मच नारियल तेल
- 2 विटामिन ई कैप्सूल
इस तरह बनाए DIY क्रीम
- एक कांच की कटोरी में इन तीनो चीजों को मिलाएं
- इस पेस्ट को सील बंद डिब्बे में बंद कर लें।
- इस पेस्ट को दिन और रात को अप्लाई करें।
- इस पेस्ट को बना कर फ्रिज में रख ले और हफ्ते भर इस्तेमाल करें।
नोट : इस आर्टिकल में बताए गए घरेलू नुस्खे को आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि किसी तरह का रिएक्शन न हो।
इसे भी पढ़ें: मुल्तानी मिट्टी का इस तरह करें इस्तेमाल, चमकने लगेगा चेहरा
अगर आपको ये उपाय पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image credit-freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।