त्वचा को डीप क्लीन करने के लिए गुलाब जल है लाभदायक, त्वचा दिखेगी साफ और खूबसूरत

बाहरी गंदगी और बदलते मौसम के कारण त्वचा पर मौजूद पोर्स में गंदगी जमा हो जाती है। चेहरे की त्वचा को खूबसूरत हम सभी बनाना चाहते हैं और इसके लिए आज मार्केट में कई ब्रांड्स के अनेक प्रोडक्ट्स भी आसानी से मिल जाते हैं।
इन केमिकल से भरे प्रोडक्ट्स की जगह आप स्किन को डीप क्लीन करने के लिए घर में रखा गुलाब जल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे करें चेहरे की त्वचा पर गुलाब जल का इस्तेमाल और जानेंगे इसके त्वचा को फायदे।
त्वचा को डीप क्लीन करने के लिए किन चीजों को आजमाएं?

- दही
- गुलाब जल
- कॉफी
गुलाब जल को त्वचा पर लगाने के फायदे
- यह त्वचा का पीएच लेवल बरकरार रखने में सहायता करता है।
- डार्क स्पॉट्स कम करने में मदद साबित होता है।
- स्किन के पोर्स को साफ कर इन्हें मिनीमाइज करने का काम करता है।
- इसे आप टोनर की तरह भी चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
कॉफी से स्किन को क्या फायदे होते हैं?
- कॉफी को आंखों के नीचे लगाने से क्या होता है?
- यह स्किन में मौजूद पोर्स को डीप क्लीन करने में मदद करती हैं।
- स्किन को ब्राइट करने में लाभदायक है।
- त्वचा के लिए नेचुरल स्क्रब की तरह से काम करती है।
दही को त्वचा पर लगाने से क्या होता है?
- त्वचा पर निखार लाने के लिए भी दही बेहद फायदेमंद होता है।
- दही स्किन में दिखने वाले एजिंग साइंस को कम करने में मदद करती है।
- इसका इस्तेमाल करने से चेहरे की त्वचा लंबे समय तक जवां और खूबसूरत नजर आती है।
इसे भी पढ़ें: Cucumber On Face: चेहरे की त्वचा को डीप क्लीन करने के लिए खीरा आएगा काम, जानें कैसे करें इस्तेमाल?
त्वचा को डीप क्लीन करने के लिए क्या करें?

- सबसे पहले एक बाउल में 2 चम्मच गुलाब जल और 1 चम्मच दही की डालें।
- इसमें आप आधा चम्मच कॉफी पाउडर की डालें।
- इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद ब्रश की मदद से चेहरे पर लगा लें।
- हल्के हाथों के दबाव से चेहरे पर मसाज कर सकते हैं।
- 10 से 15 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें।
- इसके बाद पानी की मदद से चेहरे को साफ कर लें।
- इस फेस पैक को हफ्ते में 2 बार तक आजमाया जा सकता है।
- पहली ही बार में इसका इस्तेमाल करने से आपको चेहरे की त्वचा में बदलाव नजर आने लगेगा।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको चेहरे की त्वचा को डीप क्लीन करने के लिए खीरे का इस्तेमाल करने का तरीका और इसके फायदे पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।