दादी मां के इस 'जादुई उबटन' से चेहरा सोने की तरह दमक जाएगा

आज हम आपको दादी मां के बताए एक ऐसे उबटन के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें जानकर आप इसे अपने ब्यूटी रूटीन में शामिल किए बिना नहीं रह पाएंगी।
Updated:- 2019-02-05, 20:02 IST
dad maa ubtan main

उबटन का नाम सुनते ही हमें शादी की याद आने लगती हैं, क्‍योंकि इस समय के दौरान त्‍वचा को निखारने के लिए दुल्‍हन को उबटन लगाया जाता है। लेकिन क्‍या आप जानती हैं कि उबटन सिर्फ दुल्‍हन के लिए ही नहीं होता है, बल्कि आप अपनी त्‍वचा को निखारने के लिए भी इसका इस्‍तेमाल कर सकती हैं। जी हां उबटन एक ऐसा हर्बल मास्‍क है, जिसका इस्‍तेमाल पुराने जमाने से होता आ रहा है। आपकी दादी ने ये नुस्‍खा आपकी मम्‍मी को जरूर बताया होगा। ये स्किन की लगभग सभी प्रॉब्लम्स को दूर करने के साथ ही उसकी हेल्थ और खूबसूरती बरकरार रखने में बहुत असरदार है। अगर किसी भी महिला को अपनी सुंदरता बरकरार या यूं कहे की सुंदरता में चार चांद लगाना है तो आप उबटन को घर में बनाकर रख सकती है। आज हम आपको दादी मां के बताए उबटन बनाने के तरीका और इसके फायदे बताएंगे जिन्हें जानकर आप इसे अपने ब्यूटी रूटीन में शामिल किए बिना नहीं रह पाएंगी। तो देर किस बात की आइए हमारे साथ जानें।

इसे जरूर पढ़ें: दादी मां का नुस्खा- अगर चेहरे पर दिखने लगी हैं झुर्रियां तो ये इस्तेमाल करें

dad maa ubtan inside

उबटन के लिए सामग्री

  • बेसन- 2 चम्म्च
  • हल्दी- 1/4 चम्म्च
  • चन्दन पाउडर - 1 चम्म्च
  • लाल मसूर दाल का पाउडर - 1 चम्म्च
  • गुलाबजल या दूध- 2 चम्म्च
  • नींबू का रस- आधा चम्‍मच

 

उबटन बनाने का तरीका-

  • इन सभी चीजों को एक बाउल में अच्‍छे से मिक्‍स करें।
  • फिर गुलाबजल या दूध मिलाकर पतला पेस्‍ट बना लें।
  • अगर आपकी स्किन ऑयली हैं तो गुलाबजल और ड्राई तो दूध मिलाएं।
  • बस, तैयार है आपका जादूई फेस मास्क 'उबटन'!!
  • गाढ़ा पेस्ट ना बनायें क्योंकि गाढ़ा पेस्ट स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। अब आपको अपनी उंगलियों से अपने चेहरे पर उबटन को लगाकर, फिर हलके हाथों से मसाज करें।
  • फिर थोड़ी देर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें।
  • जब ये हल्का सुख जाए तो इसे मसल कर निकाल दें।
  • ये आपकी स्किन को एक्सफोलिएट करेगा और साथ की स्किन की सारी डर्ट को बाहर कर देगा।
  • इस उबटन हफ्ते में 2 बार जरूर करें कुछ दिन में चेहरा दमकने लगेगा।
  • ध्‍यान रहें कि आप रेसिपी की मात्रा अपनी जरूरत के हिसाब से बदल सकती हैं, जैसे अगर आपको गोरी रंगत चाहिए तो ज्‍यादा हल्दी लें, चेहरे के बाल निकालने हों या एक्सफोलिएट करना चाहती हैं तो मसूर दाल पाउडर और बेसन की मात्रा बढ़ा दें।

इसे जरूर पढ़ें: ठंड में गोरा और चमकता हुआ चेहरा पाने के लिए अपनाएं ये दादी मां का आजमाया नुस्खा

dad maa ubtan inside

उबटन के फायदे

  • हल्दी, चन्दन, नींबू, दूध जैसी चीजें इसमें मौजूद होती हैं, जो नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करती हैं और आपको निखरी रंगत देती हैं।
  • इसमें मौजूद दाल पाउडर और बेसन स्किन को एक्सफोलिएट करते हैं, जिससे स्किन की सारी गंदगी और डेड स्किन सेल्‍स निकल जाते हैं। इसमें मौजूद जादूई चीजें स्किन को पोषित कर उसे ग्लो देते हैं। 
  • उबटन को जब आप स्क्रब करके छुड़ाती हैं, तब चेहरे के बाल भी साथ में निकल जाते हैं। इसका रेगुलर इस्‍तेमाल करने से धीरे-धीरे बाल पतले और कम होने लगते हैं और कुछ समय बाद बिल्कुल गायब हो जाते हैं। बढ़िया नतीजे के लिए इसे हफ्ते में दो बार करें। 
  • इसके रेगुलर इस्‍तेमाल से स्किन के दाग-धब्बों, डार्क स्पॉट्स, मुहांसों के निशान, पिगमेंटेशन आदि हल्के पड़ने लगते हैं और आपका चेहरा बेदाग़ हो जाता है। 
  • उबटन में मौजूद हल्दी एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल का काम करती है। 
  • बेसन स्किन की इलास्टिसिटी को बनाए रखने में मदद करता है, हल्दी स्किन इन्फेक्शन को दूर करती है और चन्दन स्किन को ठंडक देता है व सॉफ्ट और निखरा बनाता है।

एक छोटे से उबटन के इतने सारे फायदों को जानकर हमें उम्‍मीद है कि आप भी दादी मां के बताए इस उबटन को अपने ब्‍यूटी रूटीन में जरूर शामिल करेंगी।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।