Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:16 PM IST

हेयर कलर करने के तुरंत बाद भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां, बाल हो सकते हैं ड्राई

बालों को कलर करने के बाद बालों की केयर करना ज्यादा जरूरी होता है। बालों की सही देखभाल न करने से हेयर डैमेज होने लगते हैं और शाइन खत्म होने लगती है। अगर आप भी बाल कलर करवा रही हैं तो यहां बताई गलतियों से बचना जरूरी है।
Updated:- 2026-06-10, 21:48 IST
image

आजकल बालों को स्टाइलिश लुक देने के लिए हेयर कलर करवाना आम होता जा रहा है। बाल भले ही सफेद हों या न हों महिलाएं स्टाइल के लिए भी बालों में कभी हाइलाइट्स तो कभी कलर करवाती हैं। हेयर कलर करवाने के बाद बाल स्टाइलिश हो जाते हैं, लेकिन अगर आप बालों की सही देखभाल नहीं करतीहैं , तो ये डैमेज होकर टूटने लगते हैं। यही नहीं ऐसे बालों में कलर ज्यादा दिनों तक टिकता भी नहीं है। कलर के बाद बालों की सही देखभाल करना बहुत जरूरी होता है। कई बार हम कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनकी वजह से बाल रूखे, बेजान और कमजोर होने लगते हैं। अगर आप भी बालों को कलर कराने जा रही हैं तो कलर के बाद कुछ गलतियों को करने से बचें। इससे बालों में लंबे समय तक कलर भी टिका रहेगा और बाल ड्राई होने से भी बचेंगे।

कलर करवाने के तुरंत बाद बाल धोना

हेयर कलर करवाने के बाद सबसे बड़ी गलती जो लोग करते हैं, वो है बालों को तुरंत शैंपू करना। आमतौर पर हेयर कलर को बालों की क्यूटिकल लेयर में पूरी तरह सेट होने के लिए कुछ समय लगता है। ऐसे में कम से कम 24 से 48 घंटे तक बालों को शैंपू करने से मना किया जाता है।

shampoo hair

अगर आप बालों को कलर के बाद बहुत जल्दी-जल्दी शैंपू करेंगी तो बालों पर इसका दुष्प्रभाव हो सकता है और कलर भी जल्दी ही फीका पड़ने लगता है। इसलिए हेयर कलर करवाने के बाद कम से कम 48 घंटे तक बाल धोने से बचें और उसके बाद सल्फेट-फ्री शैंपू का इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- क्या वाकई हेयर कलर करवाने से कमजोर हो जाते हैं बाल? मिथ या फैक्ट, हेयर एक्सपर्ट से जानें

शैंपू के बाद कंडीशनर या सीरम का इस्तेमाल न करना

कई बार लोग बालों में शैंपू करने के बाद कंडीशनर या सीरम का इस्तेमाल नहीं करते हैं जिससे बाल ज्यादा ड्राई होने लगते हैं। आपको हमेशा बालों को शैंपू करने के बाद कंडीशनर जरूर करना चाहिए जिससे बालों की शाइन बनी रहती है।

applying hair serum

हेयर स्टाइलिंग टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल करना

हेयर कलर करवाने के बाद बाल पहले से ज्यादा सेंसटिव हो जाते हैं। ऐसे में स्ट्रेटनर, कर्लिंग आयरन, ब्लो ड्रायर या अन्य किसी हीट स्टाइलिंग टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल बालों में करने से बाल डैमेज हो सकते हैं और इससे बाल ड्राई नजर आने लगते हैं। कलरिंग के बाद बालों की नमी कम होने लगती है और स्टाइलिंग टूल्स बालों को और ज्यादा ड्राई बना देते हैं।

यह भी पढ़ें- DIY Copper Hair Colour: पार्लर जैसा कॉपर हेयर कलर अब घर पर पाएं, ट्राई करें ये आसान DIY तरीका

अगर आप भी बाल कलर करवाने जा रही हैं तो बालों की बाद में देखभाल करनी जरूरी होती है, जिससे बाल डैमेज जा हों। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।