ग्लोइंग स्किन के लिए इस्तेमाल करें नारियल पानी का टोनर, जानें फायदे

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए मार्केट में कई सारे प्रोडक्ट्स मिलते हैं लेकिन ये प्रोडक्ट्स काफी महंगे होते हैं। इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके जहां स्किन पर निखार आता हैं तो वहीं खर्चा भी बढ़ जाता हैं। वहीं ऐसे में अगर आप सस्ते में ग्लोइंग स्किन चाहती हैं तो आप इस आर्टिकल आपके काम का हो सकता है। ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप नारियल पानी का टोनर का इस्तेमाल कर सकती हैं और इस टोनर का इस्तेमाल करने से जहां आपकी स्किन ग्लो करेंगी तो वहीं स्किन से जुड़ी समस्या भी कम हो सकती है।
नारियल पानी

टोनर का इस्तेमाल करने से जहां ड्राई स्किन में नमी आती हैं तो वहीं ऑयली स्किन के लिए भी टोनर फायदेमंद है, टोनर का इस्तेमाल करने से फेस पर कम ऑयल आता हैं और इस तरह टोनर का इस्तेमाल करने से स्किन की कई सारी समस्याओं से बचा जा सकता है।
नारियल पानी में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद हैं। वहीं इन सभी गुणों से भरपूर नारियल का पानी टोनर के इस्तेमाल किया जा सकता है।
इस तरह करें इस्तेमाल
- नारियल पानी को टोनर के रूप में रात के समय इस्तेमाल करें।
- नारियल पानी को रुई की मदद से चेहरे पर लगाएं
- रुई की मदद से त्वचा को हल्के हाथों से रगड़ें।
- कुछ दिनों इस उपाय को निरंतर करें।
इसे भी पढ़ें : जानिए चेहरे को स्क्रब इस्तेमाल करने का सही तरीका
एलोवेरा जेल और नारियल पानी
एलोवेरा जेल में भी कई सारे गुण होते हैं जो स्किन के फायदेमंद हैं और नारियल पानी के साथ इसके इस्तेमाल टोनर के रूप में किया जा सकता हैं। वहीं इस तरह से नारियल पानी और एलोवेरा जेल स्किन से जुड़ी समस्या कम हो सकती हैं तो साथ ही स्किन पर ग्लो भी आएगा।

इस तरह करें इस्तेमाल
- नारियल पानी और एलोवेरा जेल को मिक्स कर लें।
- इस पानी को कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं।
- इसके बाद साफ पानी से चेहरे को धों लें।
- इस उपाय को हफ्ते में 2 से 3 दिन करें।
नोट : ये उपाय करने से 24 घंटे पहले स्किन पैच टेस्ट करवा लें।
इसे भी पढ़ें : ड्राई बालों पर हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करने से बालों को हो सकता है ये बड़ा नुकसान
अगर आपको ये टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को जरुर शेयर करें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर दें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।