नारियल तेल में छुपा है झड़ते बालों से लेकर डैन्ड्रफ तक की हर समस्या का इलाज

क्या आप जानती हैं कि नारियल के तेल को बालों की समस्या के हिसाब से अलग-अलग तरीके से कैसे इस्तेमाल करना चाहिए। नारियल का तेल बेहद फायदेमंद है। अगर आपके बाल झड़ रहे हैं, सफेद हो रहे हैं, बालों में लिक है, रुखे हो रहे हैं या कोई भी बालों की परेशानी हो आप आसानी से उसे अपने घर पर ही नारियल के तेल से ठीक कर सकती हैं बस आपको नारियल का तेल किस समस्या में कैसे इस्तेमाल करना है इसका सही तरीका पता होना चाहिए।
नारियल के तेल में नींबू मिलाकर कब लगाना चाहिए ये केस्ट्रॉल ऑयल को नारियल के तेल में लगाकर क्या फायदा मिलेगा इस तरह की सारी जरुरी बातें आपको बता रहे हैं।
झड़ते बालों से परेशान हैं तो ऐसे लगाएं नारियल का तेल
नारियल का तेल झड़ते बालों में काफी फायदेमंद होता है आपको नारियल का तेल बालों में कब लगाना चाहिए और कैसे लगाना चाहिए ये जान लेंगी तो आप अपने झड़ते बालों को सिल्की और सुंदर बाल बना पाएंगी। महिलाएं किसी भी उम्र की क्यों ना हो लेकिन बालों का झड़ना सबके लिए ही बड़ी समस्या होती है। जितने घने बाल होते हैं आप उतनी ही खुबसूरत लगती हैं। ऐसे में आपकी खुबसूरती को बनाए रखने के लिए आप झड़ते बालों से कैसे राहत पा सकती हैं जानिए।
नारियल के तेल में क्या मिलाएं- अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो आप तीन चम्मच नारियल के तेल में 2 चम्मच तेजपत्ते का तेल (sage oil) मिलाकर उसे हल्का गर्म कर लें। फिर इस तेल को अच्छे से मिक्स कर लें। जब तेल थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसे बालों मे पर अच्छे से लगा ले। सिर पर तेल से मसाज करने के बाद आप बालों पर शावर केप लगाकर उसे ढक लें। ये आपको रात को करना है आप ऐसे ही सो जाएं और दिन में आप बालों को धो लें।
डैन्ड्रफ से परेशान हैं तो ऐसे लगाएं नारियल का तेल
डैन्ड्रफ की समस्या भी आम है। खासकर गर्मियों में सिर में पसीना आने की वजह से ये और भी बढ़ा जाती है। अगर आपने समय रहते रुसी की समस्या का समाधान नहीं खोजा तो इससे बड़ी बीमारियां भी शुरु हो सकती हैं। नारियल का तेल आपके बालों और त्वचा को डीप हाईड्रेट करता है जिस वजह से बालों में चमक आती है और डैन्ड्रफ खत्म हो जाता है लेकिन नारियल का तेल कैसे लगाना ये जान लें।
नारियल के तेल में क्या मिलाएं- अगर आपके सिर में डैन्ड्रफ जाने का नाम ही नहीं ले रहा या फिर शुरुआत ही है तो आप एक कटोरी में नारियल का तेल और केस्ट्रॉल तेल को बराबर मात्रा में डालकर मिला लें। इस तेल से सिर के स्कैल्प की अच्छे से मसाज करें। मसाज करने के बाद आधे घंटे के लिए बालों को छोड़ दें और उसके बाद नॉर्मल पानी से बालों को धो लें। आप जब भी बाल धोएं उससे पहले केस्ट्रॉल मिलाकर नारियल का तेल लगाएं और स्कैल्प की मसाज करने के आधे घंटे बाद नहाएं इससे आपको काफी फायदा होगा।
जल्द सफेद होते बालों से परेशान हैं तो ऐसे लगाएं नारियल का तेल
इन दिनों बालों का उम्र से पहले सफेद होना आम हो गया है। हर दूसरी लड़की ग्रे बालों की समस्या से परेशान है क्योंकि इससे बालों की चमक तो जाती ही है आपकी खुबसूरती भी कम हो जाती है। ऐसे में आपको अपने ग्रे बालों पर नारियल का तेल कैसे लगाना चाहिए ये जरुर पता होना चाहिए। नारियल का तेल काफी फायदेमंद होता है।
नारियल के तेल में क्या मिलाएं- अगर आपके बाल सफेद हो रहे हैं तो आपको अपने बालों को नारियल तेल से हफ्ते में कम से कम दो बार मसाज जरुर करनी चाहिए। नारियल तेल में नींबू का रस मिलकर आप हर रोज़ अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं और 15 मिनट तक मसाज करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।