Clean & Clear Foaming Face Wash का रिव्यू: Hz Tried And Tested

आजकल प्रदूषण के असर से त्वचा के रोमछिद्र बंद होने की वजह से स्किन पर बहुत जल्दी कील-मुंहासे निकल जाते हैं। ऐसे में स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाए रखने के लिए साफ-सफाई का खास खयाल रखने की जरूरत होती है। इसे देखते हुए चेहरे की सफाई के लिए विश्वसनीय ब्रांड के फेसवॉश की जरूरत महसूस होती है। अगर Clean & Clear ब्रांड की बात करें तो लंबे वक्त से इसके प्रॉडक्ट्स बाजार में हैं और कीमत में भी वाजिब हैं। मैं लंबे वक्त से Clean & Clear Foaming Face Wash का इस्तेमाल कर रही हूं। इसे यूज करने का एक्सपीरियंस कैसा रहा, इस बारे में चर्चा करने से पहले आइए जान लेते हैं कि कंपनी इस प्रॉडक्ट के बारे में क्या दावा करती है।
दावा
- oil-free है
- गंदगी, तेल और पिंपल्स की कोमलता से सफाई करता है
- ऑयली चमक और ब्लैक हेड्स की रोकथाम करता है
- स्किन को ड्राई किए बिना त्वचा की सफाई करता है
- स्किन साफ-सुथरी और दमकती हुई नजर आती है
इसे जरूर पढ़ें: Palmolive Bodywash Aroma Morning Tonic Shower Gel का रिव्यू
कीमत
इस फेशवॉश की कीमत 155 रुपये है, लेकिन आप घर बैठे इसे ऑफर के तहत सिर्फ ₹139.00 में यहां से पा सकती हैं।
क्वांटिटी
150 ml
पैकेजिंग
यह फेसवॉश ट्रांसपेरेंट बोतल में आता है, जिस पर इसे इस्तेमाल के तरीकों और इसमें इस्तेमाल सामग्री की जानकारी दी हुई है। साथ ही पैकेजिंग में यह भी लिखा है कि इसे बच्चों की पहुंच से दूर रखें। इसकी बोतल मजबूत है और इसके लीक होने का डर नहीं रहता। इसीलिए इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: Himalaya Herbals Nourishing Body Lotion का रिव्यू
टेक्शचर
यह फेसवॉश काफी पतला है और देखने में ट्रांसपेरेंट है।
फायदे
- ट्रेवलिंग में कैरी करने में आसान है।
- अच्छी तरह से झाग बनाता है
- लंबे समय तक तरोताजा महसूस होता है
- स्किन की कोमलता से सफाई करता है
- त्वचा की सतह पर दिखने वाले ऑयल में कमी लाता है
- कील-मुंहासे कम हो जाते हैं
- कीमत वाजिब है
- मेकअप और गंदगी को साफ करता है
- हर तरह की स्किन के लिए सूटेबल
नुकसान
कोई नहीं
मेरा एक्सपीरियंस
मेरी स्किन ड्राई और सेंसिटिव है। इसीलिए मैं अपनी त्वचा की साफ-सफाई के लिए ऐसे प्रॉडक्ट्स को पसंद करती हूं जो कोमलता से त्वचा की सफाई करें। Clean & Clear Foaming Face Wash को मैं लंबे वक्त से यूज कर रही हूं और यह मेरी ड्राई स्किन के लिए सूटेबल है। इस फेसवॉश से चेहरा साफ करना बेहद आसान है और इसकी खुशबू भी रिफ्रेशिंग है। इस फेसवॉश से चेहरा साफ करते हुए स्किन के डस्ट पार्टिकल्स पूरी तरह से साफ हो जाते हैं और स्किन तरोताजा फील होती है। इस फेस वॉश से चेहरा धोने के बाद स्किन ड्राई फील नहीं होती। इस फेस वॉश की धोड़ी सी क्वांटिटी भी चेहरा साफ करने के लिए पर्याप्त होती है और इसीलिए यह लंबा चलता है। अच्छी बात ये है कि इसकी कीमत भी काफी वाजिब है। इस फेस वॉश को घर बैठे यहां से सस्ते दामों में पाएं।
निष्कर्ष
Clean & Clear Foaming Face Wash स्किन केयर के सबसे विश्वसनीय ब्रांड में से एक माना जाता है और लंबे वक्त से इसे इस्तेमाल करते हुए मैंने खुद भी यह चीज परखी है। यह फेस वॉश कोमलता से चेहरे की सफाई करने के साथ साफ-सुथरी और ग्लोइंग त्वचा देता है और जेब पर भी भारी नहीं है। हर स्किन टाइप की महिलाओं के लिए यह फेसवॉश सूटेबल है। कुल मिलाकर यह प्रॉडक्ट हर पैमाने पर खरा उतरता है, इसीलिए मैं इसका इस्तेमाल आगे भी करती रहूंगी।
स्टार रेटिंग
5/5
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।