मेकअप करना हम सभी को बेहद पसंद होता ही है और इसलिए हम आए दिन नए-नए लुक्स को भी ट्राई करना पसंद करते हैं। वहीं क्रिसमस भी लगभग आने ही वाला है और तरह-तरह की थीम बेस्ड क्रिसमस पार्टी भी देखने को मिलती हैं। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले है कुछ ऐसे आई मेकअप लुक्स जिन्हें आप क्रिसमस पार्टी के लिए ट्राई कर सकती हैं और दिख सकती हैं बेहद खूबसूरत। साथ ही बताएंगे इसे करने का तरीका और कुछ टिप्स।
देखने में इस तरह का लुक काफी खूबसूरत और वाइब्रेंट नजर आ रहा है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप कंसीलर को आई बेस की तरह लगाएं। इसके बाद आप अप इसे पाउडर से सेट कर लें। अब मैट रेड कलर के आईशैडो को ब्लेंडिंग ब्रश की मदद से क्रीज पर लगाएं। ऐसा करने के बाद आप सिल्वर कलर के फॉयल आई शैडो को लिड पर लगाएं और अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। इसके बाद आप टूथ पिक की मदद से व्हाइट आईलाइनर से स्नो फलैक्स बना सकती हैं और इस पर बारीक साइज वाले स्टोन का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : आई मेकअप करना नहीं आता है, तो इन स्टेप्स को करें फॉलो
इस तरह का आई मेकअप करना बहुत आसान होता है। ऐसा आई मेकअप करने के लिए सबसे पहले आप कंसीलर और पाउडर की मदद से बेस मेकअप को सेट कर लें। इसके बाद आप रेड कलर के आई शैडो को आंखों के ऊपर क्रीज से लेकर लिड तक लगाएं और अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। ऐसा करने के बाद आप ग्रीन कलर के स्टोन और स्टार स्टीकर की मदद से इस तरह से क्रिसमस ट्री बना सकती हैं। स्टोन को चिपकाने के लिए आप ग्लिटर ग्लू का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही लुक को कंप्लीट करने के लिए आप इनर कार्नर में गोल्डन कलर के हाइलाइटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। (आईलाइनर के नए डिजाइन)
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें : कैट आई के बजाय इस बार ट्राई करें आईलाइनर के ये डिजाइन
ऐसा ग्लिटर आई मेकअप देखने में काफी आकर्षक नजर आ रहा है। इस तरह का आई मेकअप करने के लिए कंसीलर और पाउडर से बेस सेट करने के बाद आप लाइट ब्राउन और डार्क ब्राउन कलर के आईशैडो को मिक्स करके क्रीज पर ब्लेंडिंग ब्रश की मदद से लगाएं। इसके बाद आप सिल्वर कलर के फॉयल आईशैडो को लिड पर लगाएं और केवल विंग के लिए ब्लू या किसी भी कलर के आई शैडो की मदद से आईलाइनर लगाएं। ऐसा करने के बाद आप बारीक ग्लिटर की मदद से आई मेकअप को और ज्यादा खूबसूरत लुक दे सकती हैं। साथ ही मस्कारा के लिए भी आप सिल्वर या अपने मनपसंद कलर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसी के साथ अगर आपको हमारे दिखाए गए ये क्रिसमस पार्टी के लिए मेकअप लुक्स पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में हम तक अपनी राय जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो कीजिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।