Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:59 PM IST

त्योहारों की भागदौड़ में थक गई हैं आंखें? आजमाएं खीरा और टी-बैग थेरेपी

त्योहारों की भागदौड़, कम नींद और थकान के कारण आंखें भी थकी-थकी लगती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो आप घर पर खीरे और इस्तेमाल किए गए टी-बैग्स से अपनी आंखों को ठंडक पहुंचा सकती हैं।
Updated:- 2026-08-25, 18:14 IST
Home remedies for tired eyes

त्योहारों के सीजन में महिलाएं हमेशा बिजी ही रहती हैं। घर की सफाई हो, खरीदारी हो या फेस्टिवल के लिए पकवान बनाने हों, उन्हें काम करते-करते सुबह से रात हो जाती है। देर रात तक चलने वाले काम और भागदौड़ की वजह से इसका असर उनकी सेहत और स्किन पर दिखने लगता है। नींद पूरी न होने और लगातार काम करने की वजह से आंखें थकी हुई लगती हैं और डार्क सर्कल्स दिखने लगते हैं। थकी हुई आंखें आपके पूरे फेस्टिव लुक और खूबसूरती को कम कर सकती हैं।

खीरे और टी-बैग्स से दूर करें आंखों की थकान

अगर आप भी थकी और बेजान आंखों की वजह से परेशान हैं, तो महंगे कॉस्मेटिक या दवाइयों के बजाय अपनी रसोई में रखी कुछ आसान चीजों का इस्तेमाल करके आंखों की थकान मिटा सकती हैं -

2 (20)

(Image credit/MAGNIFIC)

1. ठंडे खीरे का आंखों के लिए इस्तेमाल

खीरे में 95 प्रतिशत पानी होता है, जो आंखों के आसपास की स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है। आप इसका इस्तेमाल करके अपनी आंखों की थकान दूर कर सकती हैं -

  • सबसे पहले खीरे की पतली स्लाइस काटकर उन्हें 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
  • इसके बाद अपनी बंद आंखों पर इन ठंडी स्लाइस को 15 मिनट के लिए रखें।
  • खीरे की ठंडक ब्लड वेसल्स को सिकोड़ती है, जिससे डार्क सर्कल्स काफी हद तक हल्के पड़ सकते हैं।

2. टी-बैग्स से करें आंखों की सूजन कम

टी-बैग्स के इस्तेमाल से आप आंखों की थकान और सूजन को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है -

  • टी-बैग्स का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले इस्तेमाल किए हुए टी-बैग्स को गर्म पानी में डालें।
  • फिर इन्हें निकालकर 10 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
  • इसके बाद इन ठंडे टी-बैग्स को अपनी आंखों पर 10 से 12 मिनट के लिए रखें।
  • यह उपाय आंखों की रेडनेस, जलन और सूजन को कम करने में काफी मददगार साबित होता है। 

यह भी पढ़ें- चेहरे की टैनिंग और कालापन दूर करेगा खीरे का जूस, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

1 (21)

(Image credit/MAGNIFIC)

खीरे और टी-बैग्स का इस्तेमाल करते समय रखें इन बातों का ध्यान

इस थेरेपी को आजमाने से पहले आपको कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखना चाहिए -

  • इन दोनों चीजों का इस्तेमाल करने से पहले अपने चेहरे और आंखों को सादे पानी से अच्छी तरह धो लें।
  • खीरे या टी-बैग्स पर जमी बर्फ या ज्यादा ठंडक को थोड़ा नॉर्मल होने दें, क्योंकि ज्यादा ठंडा इस्तेमाल करने से स्किन को नुकसान पहुंच सकता है।
  • इसका इस्तेमाल आप रोजाना रात में सोने से पहले करें, ताकि आंखों को पूरी तरह आराम मिल सके।
  • यह थेरेपी आंखों से जुड़ी थकान और परेशानी को कम करती है, जिससे आपको काफी रिलैक्स महसूस होता है। 

यह भी पढ़ें- खीरे से बनाएं कूलिंग सेटिंग स्प्रे, मानसून में लंबे समय तक टिका रहेगा मेकअप

अगर आप भी त्योहारों के समय थकान और आंखों से जुड़ी परेशानी का सामना कर रही हैं, तो आपके लिए ऊपर बताए गए ये दोनों घरेलू उपाय सबसे बेस्ट हो सकते हैं। इस फेस्टिव सीजन में आप खुद के लिए सिर्फ 15 मिनट निकालकर इन आसान उपायों को आजमा सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।  

FAQ
त्योहारों के दौरान आंखों में थकान और सूजन की मुख्य वजह क्या होती है?
देर रात तक जागने, कम नींद लेने, लगातार स्क्रीन देखने, थकान और निर्जलीकरण की वजह से आंखों के आसपास सूजन, जलन और काले घेरे होने लगते हैं।
खीरे के टुकड़ों को आंखों पर कितनी देर रखकर आराम करना चाहिए?
ठंडे खीरे की पतली स्लाइस को आंखों पर 10 से 15 मिनट रखकर रिलैक्स करने से थकान पूरी तरह उतर जाती है।
टी-बैग थेरेपी के लिए इस्तेमाल किए गए टी-बैग्स को सीधे आंखों पर लगाना चाहिए या ठंडा करके?
इस्तेमाल किए गए टी-बैग्स को गर्म पानी से निकालकर पहले 15-20 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा होने दें, फिर ही आंखों पर रखें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।