हम सब यही चाहते हैं कि हमारे होंठ गुलाबी और सुर्ख लाल नजर आएं। मुलायम होने के साथ-साथ खूबसूरत भी नजर आएं। इसके लिए होंठों को हाइड्रेट रखने के लिए हम लिप बाम या पेट्रोलियम जेली जैसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। जब भी स्किन केयर रूटीन फॉलो करने की बात होती है, तो उसमें लिप स्क्रब भी जरूरी है।
जी हां, स्क्रब कई तरह के होते हैं, लेकिन होंठ का स्क्रब बॉडी स्क्रब की तरह हमारे होंठों को एक्सफोलिएट करता है और डेड स्किन सेल्स को हटाकर होंठों पर निखार लाता है। होंठ काफी सेंसिटिव होते हैं और यह भी बाकी बॉडी पार्ट की तरह सन एक्सपोजर से प्रभावित हो सकते हैं।
वैसे तो कई तरह के स्क्रब किए जा सकते हैं, लेकिन इस बार कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करें। इससे न सिर्फ होंठो को नेचुरल लुक मिलेगा, बल्कि खूबसूरत भी लगेंगे। मगर इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है, जिसकी सामग्री हम आपके साथ साझा कर रहे हैं।
लिप मास्क का करें इस्तेमाल
रात में होंठों पर लिप मास्क लगाकर सोएं। बाजार में आपको आसानी से लिप मास्क मिल जाएंगे। आप चाहें तो घर पर भी यह मास्क बना सकते हैं। लिप मास्क लगाने से लिप्स मॉइश्चराइजऔर हाइड्रेट रहेंगे। अगर आप ज्यादातर समय बाहर पर बिताते हैं, तो आपको ऐसा लिप बाम खरीदना चाहिए जिसमें एसपीएफ की क्वालिटी हो।
इसे जरूर पढ़ें-Ghee On Lips: रोजाना सोने से पहले 2 बूंद घी को लगाने से होंठों का कटना-फटना होगा कम, जानें कैसे?
इस्तेमाल करने के लिए करें यह काम
क्या चाहिए?
- एक चम्मच- कैस्टर ऑयल
- शहद
क्या करें?
- कैस्टर ऑयल को एक कटोरी में निकाल लें।
- फिर इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं।
- इन दोनों चीजों का इस्तेमाल मुलायम होंठों के लिए करें।
कैसे करें इस्तेमाल?
- इस पेस्ट को अपने होंठों पर लगाएं।
- 15 मिनट बाद पानी से होंठों को साफ कर लें।
- इसके एक ही इस्तेमाल से आपको फर्क नजर आ जाएगा।
- हफ्ते में दो से तीन बार इस तरीके से अपने होंठों पर कैस्टर ऑयल जेल और शहद का उपयोग करें। आपके होंठ मुलायम होने लगेंगे।
पिंक होंठ के लिए अपनाएं यह टिप
अगर आप विंटर में फटे होंठों के कारण परेशान हैं तो ऐसे में कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है।
सामग्रीएक चम्मच- शिया बटर
- एक चम्मच- कैस्टर ऑयल
- एक चम्मच- बीसवैक्स
- एक चम्मच- नारियल का तेल
- आधा चम्मच शहद
- लिप बाम बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप एक डबल बॉयलर में नारियल तेल, मोम और शिया बटर डालकर उसे पिघला लें।
- इसमें पेपरमिंट ऑयल, कैस्टर ऑयल और शहद डालकर मिक्स करें।
- इसे जार में डालें और एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
- इसे अपने लिप्स पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में अपने लिप्स की मसाज करें।
- आप भी लिप्स पर कैस्टर ऑयल लगाएं और होंठों की सभी समस्याओं को दूर करें।
होंठों के लिए कैस्टर ऑयल के फायदे
- होंठों के लिए कैस्टर ऑयल को इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। इससे स्किन को कई लाभ मिल सकते हैं-
- कई बार होंठों में रूखेपन के कारण इरिटेशन होती है। ऐसे में आप कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करें। यह आपके होंठों को अल्ट्रा-हाइड्रेटिंग बनाने में मदद करता है। जिससे लिप्स की स्किन को किसी भी तरह की जलन से राहत मिलेगी।
- कैस्टर ऑयल आपके होठों को मॉइश्चराइज़ करता है। इसमें कई तरह के फैटी एसिड होते हैं, जो सूखे होंठों को नमी प्रदान करता है।
- यह लिप्स को भी मुलायम बनाने में मदद करता है। अमूमन ठंड के मौसम में होंठों में रूखापन काफी बढ़ जाता है। मगर लिप्स पर कैस्टर ऑयल लगाने से इस समस्या से निजात मिलती है।
- कैस्टर ऑयल लिप्स के डिस्कलरेशन की समस्या को भी दूर करने में मदद करता है। इसलिए अगर आपको डार्क लिप्स की समस्या है, तो ऐसे में कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करने से लाभ मिल सकती है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों