जाह्नवी कपूर की तरह चाहिए है चमकता हुआ चेहरा तो ऐसे करें मेकअप

एक मीडिया ग्रुप को दिए इंटरव्‍यू के दौरान वरदान नायक ने बताया कि किस तरह वह जाह्नवी  कपूर को फिल्‍म प्रमोशन के लिए तैयार करते हैं। अगर आप भी जाह्नवी  की तरह खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। 
Updated:- 2018-07-06, 15:08 IST
Bollywood actress janhvi kapoor glassy look for dhadak promotion

आजकल जाह्नवी कपूर अपनी डेब्‍यू फिल्‍म धड़क के प्रमोशन में काफी व्‍यस्‍त हैं। वह फिल्‍म में अपने को-स्‍टार इशना खट्टर के साथ कभी दिल्‍ली तो कभी लखनऊ अपनी फिल्‍म के प्रमोशन के लिए जा रही हैं। फिल्‍म प्रमोशन के हर ईवेंट के दौरान जाह्नवी कपूर काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। खूबसूरती के मामले में वैसे तो जाह्नवी  अपनी मां श्रीदेवी पर गई हैं। मगर कुछ उनके मेकअप आर्टिस्‍ट वरदान नायक के हाथों कमाल भी है जो हर ईवेंट में उन्‍हें ग्‍लैमरस दिखा रहा है। 

एक मीडिया ग्रुप को दिए इंटरव्‍यू के दौरान वरदान नायक ने बताया कि किस तरह वह जाह्नवी  कपूर को फिल्‍म प्रमोशन के लिए तैयार करते हैं। अगर आप भी जाह्नवी  की तरह खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। 

Read More: जाह्नवी कपूर ने बढ़ायी फैंस की धड़कन, धड़क का रोमांटिक गाना भी हुआ रिलीज़

Bollywood actress janhvi kapoor glassy look for dhadak promotion

जाह्नवी कपूर का ड्यूवी मेकअप लुक

वरदान बताते हैं कि जाह्नवी  को फिल्‍म धड़क के प्रमोशन के लिए बेहद सिंपल और सोवर लुक दिया गया है। इसकी वजह यह है कि फिल्‍म के दौरान जाह्नवी  को काफी सिंपल दिखाया गया है। यह लुक वरदान ने जाह्नवी  को आइलाइनर, काजल और अर्थी टोन की लिपस्टिक की मदद से दिया है। वह बताते हैं, ‘फिल्‍म प्रमोशन के दौरान जाह्नवी  को ऐसा लुक देना था जो उन्‍हें ग्‍लासी इफेक्‍ट दे। इसके लिए मैंने उनकी आंखों पर मेटेलिक पेंसिल, वॉटरलाइन पर स्किन कलर का लाइनर लगाया है। इसके साथ ही मैंने उनकी आंखों पर मस्‍कारा का काफी प्रयोग किया ताकी उनकी आईलैशेज भरी-भरी दिखें। आंखों पर पीची और अर्थी कलर टोन का आई शैडो यूज किया गया है। कई बार मैंने काजल अवॉयड किया है क्‍योंकि यह उनके इंडो-वेर्स्‍टन लुक पर कम जच रहा था।

Read More: जाह्नवी कपूर की तरह बॉलीवुड की और किन हीरोइन्स की कॉस्मेटिक सर्जरी रही सुपरहिट

Bollywood actress janhvi kapoor glassy look for dhadak promotion

कम फाउंडेशन में मिल जाएगा ग्‍लासी लुक 

अगर जाह्नवी की तरह आपको भी ग्‍लासी लुक चाहिए तो कम से कम फाउंडेशन का यूज करें। वरदान बताते हैं, ‘जाह्नवी  की स्किन बहुत ही अच्‍छी है। इसलिए मैंने उस पर बहुत कम फाउंडेशन का यूज किया है। वैसे जाह्नवी  की स्किन पर सेम स्किन टोन के फाउंडेशन का ही इस्‍तेमाल किया गया है। मैंने जाह्नवी  की स्किन पर ज्‍यादा से ज्‍यादा मॉइस्चराइजर का यूज किया है ताकि उसके चेहरे पर ग्‍लो को उभारा जा सके। इसके साथ ही पीच, पिंक और ब्रिक कलर के पाउडर ब्‍लश का यूज किया है। जाह्नवी  को और भी ज्‍यादा यंग दिखाया जा सके इसके लिए मैंने उसके होंठो पर न्‍यूड कलर शेड की लिपस्टिक यूज की है। डार्क शेड्स हमेश थोड़ा ओल्‍डर लुक देते हैं। इसके साथा ही जाह्नवी  की आंखों को और भी खूबसूरत दिखाने के लिए मैंने उसे कलर्ड आई कॉनटैक्‍ट लैंस भी पहनाए हैं।’

 

Bollywood actress janhvi kapoor glassy look for dhadak promotion

हेवी मस्‍कारे से मिलेगा खुबसूरत लुक 

जाह्नवी को ऑफ-ड्यूटी डेज में देखा जाए तो वह अधिकतर वदिआउट मेकप ही दिखती हैं। वरदान कहते हैं, ‘मैनें जाह्नवी को यही सलाह दी है कि वह जब शूटिंग पर नहीं होती हैं तो मेकअप से दूर रहें और ज्‍यादा से ज्‍यादा मॉइस्चराइजर का यूज करें ताकि उनकी स्किन हाइड्रेट रहे और होंठों पर ट्रांसपेरेंट लिप टिंट लगाएं।’

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।