Body Mist, Deodorant और Perfume में क्या है फर्क? जानें किसकी खुशबू रहती है ज्यादा देर

आजकल हर कोई Body Mist, Deodorant और Perfume का इस्तेमाल करता है। शायद आप भी इनका इस्तेमाल करती होंगी, लेकिन क्या आप इन तीनों के बीच का अंतर जानती हैं। अक्सर ऐसा होता है इनके बीच का फर्क जाने बिना अच्छी खुशबू से कुछ भी खरीद लाते हैं। महक तो तीनों में आती है, लेकिन इनके लगाने का तरीका और टिकने का समय अलग होता है। अगर आपको भी इनका मतलब नहीं पता है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।
| फीचर्स | परफ्यूम (Perfume) | डिओडोरेंट (Deodorant) | बॉडी मिस्ट (Body Mist) |
| खुशबू की ताकत | बहुत तेज (15-40%) | हल्की, पसीना रोकने वाली | बहुत हल्की (1-3%) |
| टिकने का समय | 8-12 घंटे | 2-3 घंटे | 1-2 घंटे |
| काम क्या करता है | लंबी खुशबू देता है | पसीने की बदबू रोकता है | तुरंत फ्रेशनेस देता है |
| कहां लगाएं | कलाई, गर्दन, कपड़ों पर | सिर्फ अंडरआर्म्स पर | पूरे शरीर पर |
| कीमत | सबसे महंगा | मीडियम | सबसे सस्ता |
क्या होता है परफ्यूम और ये कितनी देर टिकता है?
परफ्यूम में खुशबू का कॉन्सन्ट्रेशन काफी ज्यादा होता है। इसलिए इसकी स्मेल देर तक टिकी रहती है। इसे कपड़ों पर या पल्स पॉइंट जैसे कलाई और गर्दन पर लगाया जाता है। इसका काम आपके शरीर को महकाना होता है। यह पसीना नहीं रोकता है। डिओडोरेंट और मिस्ट के मुकाबले यह महंगा होता है।

image credit-magnific
फायदे
- परफ्यूम की खुशबू 8-12 घंटे तक रहती है
- खुशबू बेहद अच्छी होती है
नुकसान
- परफ्यूम महंगा हो सकता है
- इसकी तेज सुगंध सभी स्थितियों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकती
डिओडोरेंट का काम क्या है?
डिओडोरेंट लगाने से शरीर से पसीने की स्मेल नहीं आती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल तत्व होते हैं जो पसीने में बैक्टीरिया को पनपने से रोकते हैं। इसे कपड़ों पर नहीं लगाना चाहिए।

image credit-magnific
फायदे
- बदबू को दूर रखता है
- अक्सर अंडरआर्म्स के लिए बनाया जाता है
नुकसान
- पूरे शरीर पर इस्तेमाल न करें
- खुशबू जल्दी फीकी पड़ जाती है
बॉडी मिस्ट क्या होता है?
बॉडी मिस्ट तीनों में सबसे हल्का होता है। इसमें पानी और मॉइस्चराइजर मिला होता है और सबसे फ्रेश महक होती है। इसे पूरे शरीर पर कभी भी स्प्रे कर सकती हैं। गर्मियों में कॉलेज या जिम के लिए ये एकदम परफेक्ट ऑप्शन है।

image credit-magnific
फायदे
- काफी लाइट स्मेल होती है
- रोजाना इस्तेमाल के लिए या खुशबूदार लोशन के ऊपर लगाने के लिए बढ़िया
नुकसान
- कम समय तक टिकता है
- बार-बार दोबारा लगाने की जरूरत पड़ती है
आपके लिए क्या बेस्ट है?
अगर आपको पूरे दिन के लिए तेज और लॉन्ग लास्टिंग खुशबू चाहिए तो परफ्यूम लें। अगर आपकी समस्या पसीने की बदबू है तो डिओडोरेंट बेस्ट है और अगर आपको हल्की-फुल्की, रोजाना इस्तेमाल के लिए सस्ती फ्रेशनेस चाहिए तो बॉडी मिस्ट चुनें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit- magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।