-1741699794440.webp)
चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के साथ-साथ लड़कियां अपने फेस पर होने वाली परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए काफी प्रयास करती हैं। पिम्पल्स से लेकर दाग धब्बे तक हर एक छोटी चीज चेहरे की खूबसूरती को कम कर देती है। ऐसे में अगर छोटी छोटी चीजों का ध्यान नहीं रखा जाएं, तो इससे बाद में परेशानी हो सकती हैं।
-1741700377763.jpg)
अगर आपके फटे होंठ आपके चेहरे की खूबसूरती को कम कर रहे हैं और इससे बचने के लिए अगर आप भी अपने होंठ पर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं। आज हम आपको बताएंगे कि मॉइस्चराइजर का लिप्स पर इस्तेमाल करना सही है या नही? ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि अगर आप भी अपने होठों को खूबसूरत बनाने के लिए कई कोशिशें करती हैं और खूबसूरत होंठ पाने के लिए घरेलु उपाय करती हैं, तो आपको ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए।
एक्सपर्ट ने आगे कहा कि कुछ लड़कियां ऐसी हैं, जो अपने होंठ को खूबसूरत बनाने के लिए उन पर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन अगर आप भी मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल होठों पर करती हैं, तो आज से इसका इस्तेमाल करना बंद कर दें। बॉडी लोशन का इस्तेमाल हाथ और पैर के लिए करना सही होता है, लेकिन अगर आप इसको अपने होठ पर लगाती हैं, तो इससे आपके होंठ को नुकसान पहुंच सकता है।
यह भी पढ़ें: होंठ के आसपास दिखने लगा है कालापन, तो एक्सपर्ट से जान लें इसका उपाय
बॉडी लोशन में मौजूद रसायन की वजह से आपके होंठ पर जलन हो सकती हैं। यही नहीं अगर गलती से ये बॉडी लोशन आपके मुंह में चला जाता है, तो इससे आपको सेहत से जुडी परेशानी भी हो सकती हैं। बॉडी लोशन आपके होंठ से नेचुरल ग्लो को कम कर सकता है और बाद में इससे आपको परेशानी हो सकती हैं। बॉडी लोशन का लगातार होंठ पर इस्तेमाल करने से होंठ से पपड़ी निकलने का दर भी बना रह सकता है।
-1741700389516.jpg)
एक्सपर्ट के मुताबिक होंठ बेहद नाजुक होते हैं, ऐसे में इन पर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना सही नहीं है। कुछ लड़कियों को मॉइस्चराइजर के इस्तेमाल से होंठ पर सूजन आने की परेशानी हो सकती हैं। जिससे उनके चेहरे की खूबसूरती पर भी असर पड़ सकता है और इसे ठीक करने में समय भी लग सकता है। ऐसे में बेहतर होगा की आप मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल अपने होंठ के लिए ना करें।
नोट : इस आर्टिकल में बताए गए घरेलू नुस्खे को आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि किसी तरह का रिएक्शन न हो।
यह भी पढ़ें: Dry Lips Remedy: जरूरत से ज्यादा ड्राई हो रहे हैं होंठ? इन घरेलू नुस्खों को आजमाकर देखें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।