Summer Skin Care Tips: जिद्दी पिंपल्स और झुर्रियों को झटपट दूर करता है करेले का ये जादुई मास्क

करेला खाने में आपको भला ही कड़वा लगता हो लेकिन आपकी हेल्थ के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। लेकिन क्या आप जानती है कि ये आपकी सुंदरता में भी चार चांद लगा देता है। जी हां इसमें मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण आपके चेहरे के लिए बहुत अच्छे होते है। यह चेहरे के दाग-धब्बे और झुर्रियों को दूर कर आपकी डल स्किन में नई जान डाल देता है। साथ ही करेले में विटामिन-सी, आयरन, बीटा कैरोटीन, पोटेशियम, कैल्शियम की भरपूर मात्रा के साथ-साथ और भी कई पोषक तत्व होते हैं जो त्वचा को डिटॉक्स करने में हेल्प करते हैं और साथ ही त्वचा को बैक्टीरिया से भी बचाते हैं। इसलिए यह चेहरे के धब्बे ही नहीं यह स्किन की ज्यादातर परेशानियों से छुटकारा दिलाता है। अगर आप भी अपने चेहरे के जिद्दी पिंपल्स और झुर्रियों को झटपट दूर कर चेहरे पर ग्लो लाना चाहती हैं तो करेले के मास्क को अपनी ब्यूटी रुटीन में शामिल करें। आज हम आपको बताएगे कि खूबसूरती निखारने के लिए आप करेले का इस्तेमाल कैसे कर सकती हैं। तो देर किस बात कि आइए जानें।
इसे जरूर पढ़ें: गर्मियों में तरबूज और केले के फेस पैक से पाएं ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन

करेले के मास्क की सामग्री
- करेले के स्लाइस
- ऑर्गेनिक शहद
- एलोवेरा (वैकल्पिक)
करेले का मास्क बनाने और लगाने का तरीका
- सबसे पहले करेले में से बीजों को निकाल दें। इसकी स्किन हटाने की जरूरत नहीं है।
- फिर एक ब्लेंडर में इसे पीसकर पतला पेस्ट बना लें।
- अब इसमें शहद और एलोवेरा अच्छे से मिला लें।
- आपका करेले का फेस मास्क तैयार है।
- अब चेहरे को धोकर इसे अपने चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- फिर पानी से इसे साफ कर लें।
- साफ करने के बाद अपने चेहरे पर टोनर और मॉश्चराइजर लगा लें।
- अच्छा रिजल्ट पाने के लिए इस मास्क को हफ्ते में एक बार अपने चेहरे पर लगा लें।

इस मास्क को लगाने के फायदे
यह बैक्टीरिया को मारता है, चेहरे की गहराई से सफाई करके मुंहासे और पिंपल्स को रोकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मास्क में लैक्टोबैसिलस की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो मुंहासे को ठीक करने में मदद करता है, पूरी तरह से त्वचा को पोषण प्रदान करता है और मॉइश्चराइजिंग करता है।
इसे जरूर पढ़ें: ग्लोइंग स्किन और शाइनी हेयर के लिए क्रीम, पाउडर या शैम्पू नहीं बल्कि इस तरह लगाएं 'सरसों का तेल'

सावधानी
इसे अपने चेहरे पर लगाने से पहले अपने बगल की स्किन पर एक पैच टेस्ट कर लें, क्योंकि हर किसी की स्किन अलग तरह की होती है। हो सकता है कि किसी की ज्यादा सेंसिटिव हो और उसे यह मास्क सूट ना करें।आपको यह मास्क कैसा लगा एक बार हमें कमेंट करके जरूर बताए। .
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।